बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)… रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बलरामपुर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने ग्राम विकास समिति द्वारा संचालित खुशी वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच पर्व की खुशियां बांटीं। उन्होंने वृद्धजनों को अपने हाथों से राखी बांधी, मिठाई खिलाई और उनका आशीर्वाद लिया। कलेक्टर के इस आत्मीय व्यवहार से वृद्धाश्रम में कुछ पल के लिए ऐसा माहौल बना, मानो परिवार के अपने ही सदस्य त्योहार मनाने पहुंच गए हों।

कलेक्टर ने वृद्धाश्रम में रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं को साड़ियां भी भेंट कीं और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। बुजुर्गों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उन्होंने उनके स्वास्थ्य, भोजन, रहन-सहन और दैनिक जरूरतों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम के सभी कमरों और परिसर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना

वृद्धाश्रम परिसर में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचकर कलेक्टर ने विधिवत पूजा-अर्चना की और दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर तथा आसपास की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने वृद्धजनों की देखभाल और संस्था की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने बुजुर्गों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

ग्राम विकास समिति द्वारा संचालित खुशी वृद्धाश्रम के संस्था संचालक प्रभाकर द्विवेदी सहित कर्मचारी इस अवसर पर मौजूद रहे। संस्था की ओर से कलेक्टर का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रक्षाबंधन के दिन वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ समय बिताने की पहल ने प्रशासन के संवेदनशील मानवीय पक्ष को सामने रखा। कलेक्टर के साथ पर्व मनाकर बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और अपनत्व साफ नजर आया।