नारायणपुर।बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ चुकी महिला माओवादियों ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नारायणपुर पुलिस के डीआरजी परिसर में जवानों और पुलिस अधिकारियों की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधकर इस पवित्र रिश्ते को नई मानवीय संवेदनाओं से जोड़ दिया।

यह भावुक क्षण केवल रक्षाबंधन मनाने तक सीमित नहीं था, बल्कि इसने बदलते बस्तर और सुरक्षा बलों तथा स्थानीय समाज के बीच बनते अटूट विश्वास का एक गहरा संदेश दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
CMHO Jobs 2026: नर्सिंग ऑफिसर सहित 38 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और सैलरी
CMHO Jobs 2026: नर्सिंग ऑफिसर सहित 38 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और सैलरी
CMHO Jobs।रायपुर। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीआरजी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान आत्मसमर्पित बहनों ने पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय साबद्रा, अजय कुमार, ऐश्वर्य चंद्राकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को राखी बांधकर अपने प्रति स्नेह, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प को महसूस किया।

एक समय जो लोग भय और संघर्ष के माहौल में जीवन बिता रहे थे, वे आज पुलिस परिवार के साथ एक आत्मीय और पारिवारिक माहौल साझा करते नजर आए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – Bilaspur में दो पक्षों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद पथराव,SSP समेत पुलिस बल तैनात
CG News – Bilaspur में दो पक्षों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद पथराव,SSP समेत पुलिस बल तैनात
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप में बदल गया।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख,हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों की कलाई पर बांधी राखी, दिया शांति और विश्वास का संदेश

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल ने कहा कि रक्षाबंधन केवल प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास और सुरक्षा का संकल्प है। मुख्यधारा में लौटे लोगों को समाज में सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर देना और उनके भीतर सुरक्षा की भावना को मजबूत करना पुलिस और समाज दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
82 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, टिकेश्वर भोय बोले- साय ने शिक्षक की चिंता को अपना विषय माना
82 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, टिकेश्वर भोय बोले- साय ने शिक्षक की चिंता को अपना विषय माना
जशपुर/बगिया (मनीष जायसवाल)। करीब 82 हजार शिक्षकों के टीईटी की अनिवार्यता से प्रभावित होने की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री विष्णु...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीआरजी परिसर में बिखरी यह आत्मीयता इस बात की प्रत्यक्ष प्रमाण बनी कि बंदूक और हिंसा की राह से कहीं अधिक ताकतवर संवाद, विश्वास और अपनत्व की डोर होती है। नारायणपुर में मनाया गया यह पर्व इस उम्मीद को और मजबूती देता है कि अबूझमाड़ अब भय के दौर से निकलकर शांति, भाईचारे और विकास के एक नए युग में प्रवेश कर चुका है।