Diwali 2025, Gold Price: इस साल दीपावली आने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है और त्योहार से पहले सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

बीते एक साल में दोनों कीमती धातुओं ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल दीपावली से अब तक सोना 43 प्रतिशत से ज्यादा और चांदी करीब 38 प्रतिशत तक महंगी हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछली दीपावली 31 अक्टूबर 2024 को थी। उस दिन बाजार बंद रहने के कारण 30 अक्टूबर की दरों को आधार माना गया है।

उस समय 24 कैरेट सोना 79,681 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 1,14,314 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यानी महज एक साल में सोने की कीमत में 43.46 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई है। 22 कैरेट सोना भी 72,988 रुपए से उछलकर 1,04,712 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। वहीं 18 कैरेट सोना 59,761 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर अब 85,736 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

सोने के साथ-साथ चांदी में भी निवेशकों को जोरदार रिटर्न मिला है। पिछली दीपावली पर 98,340 रुपए प्रति किलो बिकने वाली चांदी अब 1,35,267 रुपए प्रति किलो हो गई है। यानी इस अवधि में इसमें 37.55 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोना-चांदी की कीमतों में इस उछाल के पीछे वैश्विक भू-राजनीतिक हालातों को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

बीते एक साल में रूस-यूक्रेन युद्ध, इजरायल-हमास संघर्ष और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ लगाने जैसे फैसलों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता बढ़ी है। ऐसे समय में निवेशकों ने सुरक्षित संपत्ति माने जाने वाले सोने और चांदी में अधिक निवेश किया, जिससे इन धातुओं की कीमतों में तेजी आई।

इसके अलावा चांदी की बढ़ती मांग का एक बड़ा कारण इलेक्ट्रॉनिक्स और इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स में इसका तेजी से बढ़ता उपयोग भी है। टेक्नोलॉजी सेक्टर के विस्तार ने चांदी की खपत में इज़ाफा किया है, जिससे इसकी कीमतों में लगातार उछाल देखा जा रहा है।