LIVE UPDATE
Bilaspur

गैस सिंडिकेट’ का पर्दाफाश: 54 सिलेंडर जब्त, रिफिलिंग का अवैध खेल बेनकाब

रिहायशी इलाके में चल रहा था जोखिम भरा धंधा; नोजल, तौल मशीन सहित पूरा सेटअप पकड़ा

बिलासपुर..सीपत चौक, सरकंडा में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और रिफिलिंग का बड़ा नेटवर्क सामने आया है। सुबह की छापामार कार्रवाई में टीम ने ऐसे ठिकाने को पकड़ा, जहां बिना किसी वैध अनुमति के सिलेंडरों की खरीद-फरोख्त और रिफिलिंग का काम खुलेआम चल रहा था—सीधे तौर पर आसपास के लोगों की सुरक्षा को जोखिम में डालते हुए।

54 सिलेंडर और रिफिलिंग सेटअप जब्त

कार्रवाई के दौरान लव निमेष जायसवाल के कब्जे से 19 घरेलू भरे सिलेंडर और 35 छोटे 5 किलोग्राम घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडर जब्त किए गए—कुल 54 सिलेंडर।
मौके से 7 रिफिलिंग नोजल, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और अन्य उपकरण भी बरामद हुए, जो संगठित तरीके से रिफिलिंग के संचालन की पुष्टि करते हैं।

बिना अनुमति रिफिलिंग, सुरक्षा की अनदेखी

जांच में स्पष्ट हुआ कि बिना लाइसेंस सिलेंडरों का भंडारण और रिफिलिंग कर अवैध बिक्री की जा रही थी। रिहायशी क्षेत्र में इस तरह का सेटअप न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आगजनी,ब्लास्ट जैसे बड़े हादसे का खतरा भी पैदा करता है।

एक और ठिकाना पकड़ा: विजय स्टील से जब्ती

इसी कार्रवाई के दौरान ‘विजय स्टील’ प्रतिष्ठान से भी 2 घरेलू सिलेंडर, 3 रिफिलिंग नोजल और एक तौल मशीन जब्त की गई। इससे साफ हुआ कि इलाके में यह गतिविधि एक से अधिक ठिकानों पर चल रही थी।

जब्त सामग्री एजेंसी को सुपुर्द

टीम ने मौके से गुजर रही गैस डिलीवरी वैन को रोककर जब्त सिलेंडरों को संबंधित एजेंसी के सुपुर्द कियाप्रशासन ने संकेत दिए हैं कि ऐसे अवैध नेटवर्क पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close