LIVE UPDATE
Bilaspur

बीट सिस्टम का असर: पुलिस ने घेराबंदी कर 335 पाव अंग्रेजी शराब पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

60 लीटर से ज्यादा शराब और दो स्कूटी जब्त

बिलासपुर…सकरी थाना क्षेत्र में लागू बीट सिस्टम ने एक बार फिर असर दिखाया है। हांफा मेन रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर अवैध शराब परिवहन कर रहे दो आरोपियों को पकड़ लिया। कार्रवाई मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर की गई, जिससे अंदरूनी इलाके में चल रहे नेटवर्क पर सीधा वार हुआ।

335 पाव अंग्रेजी शराब और दो स्कूटी जब्त

पुलिस ने मौके से 61 लीटर अंग्रेजी गोवा शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब 40,200 रुपये आंकी गई। साथ ही परिवहन में इस्तेमाल की जा रही दो स्कूटी CG 10 BE 8106 और CG 10 BZ 0370 भी जब्त की गईं। बरामदगी से साफ है कि शराब की सप्लाई व्यवस्थित तरीके से की जा रही थी।

घेराबंदी में दबोचे गए आरोपी

कार्रवाई के दौरान योगेंद्र कुमार यादव उर्फ अमन, निवासी गिरधौना और रवि वर्मा, निवासी जरौंधा को मौके से पकड़ लिया गया। दोनों आरोपी शराब को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाकर अवैध बिक्री की तैयारी में थे।

आबकारी एक्ट में केस, न्यायिक रिमांड

दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी सख्ती जारी रहेगी।

अंदरूनी क्षेत्रों में बढ़ी पुलिस की पकड़

बीट सिस्टम लागू होने के बाद से सकरी क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों की सूचनाएं तेजी से पुलिस तक पहुंच रही हैं। इसी के आधार पर गांजा और अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है, जिससे नेटवर्क पर दबाव बढ़ा है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close