9 शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस ज़ारी, जनगणना में लापरवाही पर जोन आयुक्त ने ज़ारी किया नोटिस

बिलासपुर। जनगणना कार्य में लापरवाही के कारण बिलासपुर नगर निगम के जोन कमिश्नर ने शहर के 9 स्कूल शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। इन शिक्षकों के बारे में कहा गया है की जनगणना के लिए आयोजित प्रशिक्षण में इन्होंने हिस्सा नहीं लिया था।
नगर निगम जोन कमिश्नर जॉन क्रमांक 7 की ओर से जारी और से शिक्षक संजय कुमार शर्मा कतिया पारा बिलासपु,र ज्योति किरण तिवारी मुरूम खदान बिलासपुर ,दुर्गा सोनी सहायक शिक्षक पूर्व बिलासपुर, रीमा शुक्ला शिक्षक प्रगति चौक बिलासपुर, पूनम एक्का सहायक शिक्षक चिंगराजपारा बिलासपु,र सीमा कुमारी सहायक शिक्षक चिंगराजपारा बिलासपुर, पुष्पेंद्र शिक्षक चकरभाठा बिलासपुर, असीम स्वर्णकार सहायक शिक्षक चिंगराजपारा बिलासपुर और रेनू बाला शिक्षक देवरी खुर्द बिलासपुर को नोटिस भेजा है। जिसमें कहा गया है कि भारत सरकार और जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार जनगणना 2024 के लिए प्रकगणक एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक मल्टीपरपज स्कूल दयालबंद में आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण में उपस्थिति अनिवार्य होने के बावजूद बिना पूर्व सूचना एवं सक्षम अनुमति के अनुपस्थित रहे। जोनल कमिश्नर की ओर से 23 अप्रैल को प्रशिक्षण कक्षा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थिति शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं जनगणना कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाला कृत्य है। यह कृत्य जनगणना अधिनियम 1948 के अंतर्गत उल्लेखित प्रावधानों के विपरीत है। जिसके अंतर्गत जनगणना कार्य में नियुक्त अधिकारी कर्मचारी द्वारा कर्तव्यों की अपेक्षा अथवा अवहेलना दंडनीय है।
नोटिस में कहा गया है कि यह सूचना जारी होने के अगले दिन प्रशिक्षण में उपस्थिति के साथ अपना स्पष्ट एवं संतोषजनक लिखित स्पष्टीकरण इस कार्यालय में प्रस्तुत करें। आगामी दिवस के प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें । अनुपस्थिति की पुनरावृत्ति होने पर आपके विरुद्ध कठोर वैधानिक एवं विभागीय कार्यवाही की जाएगी। निर्धारित समय अवधि में उत्तर प्राप्त न होने या उत्तर असंतोष जनक पाए जाने पर यह मानते हुए कि आपको अपने पक्ष में कुछ नहीं कहना है ,आपके विरुद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।।





