मुंगेली/ रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए जिले में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा 23 अगस्त तक ‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत मिठाई दुकानों, डेयरी एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विभिन्न मिठाई दुकानों एवं होटलों का निरीक्षण किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान आईसकेड़ी बरेला, मुंगेली से बर्फी, होटल दाउपारा चौक, मुंगेली से जलेबी एवं कलाकंद तथा संत होटल, पड़ाव चौक, मुंगेली से पेड़ा के नमूने संकलित किए गए। सभी नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है।

निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय में स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। प्रतिष्ठानों में पीने योग्य पानी को ढककर रखने, खाद्य पदार्थों को तलने में उपयोग किए जाने वाले तेल का दो बार से अधिक उपयोग नहीं करने तथा खाद्य सामग्री की पैकिंग के लिए अखबारी कागज का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके साथ ही खाद्य पदार्थों के निर्माण में अखाद्य रंगों का उपयोग नहीं करने, शाकाहारी एवं अन्य खाद्य सामग्री के लिए अलग-अलग पात्रों का उपयोग करने तथा मिठाइयों में अत्यधिक कृत्रिम रंगों के प्रयोग से बचने के निर्देश दिए गए।

खाद्य प्रतिष्ठानों को परिसर की साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही नागरिकों से खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकेजिंग, स्वच्छता एवं वैधता की जांच करने तथा किसी भी प्रकार की मिलावट या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विभाग को इसकी जानकारी देने की समझाइश दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.