बिलासपुर…नगर निगम बिलासपुर वार्ड क्रमांक 5 की महिला पार्षद गायत्री साहू के खिलाफ FIR दर्ज होने पर राजनीति गरमा गई है। मंगलवार को गायत्री साहू ने अपने वार्ड वासियों के साथ बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर विकास भवन का घेराव किया था और प्रतीकात्मक मटकी फोड़ आंदोलन कर विरोध जताया। लेकिन इस प्रदर्शन के बाद निगम प्रशासन ने उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दिया।

इस कार्रवाई पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण व शहर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेताओं ने इसे “लोकतंत्र का गला घोंटने और नारी सशक्तिकरण का अपमान” करार देते हुए भाजपा महापौर पर कांग्रेसी पार्षदों की उपेक्षा और वार्डों की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
ओवरब्रिज पर चाकू की नुमाइश पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट में पहुंचे जेल
ओवरब्रिज पर चाकू की नुमाइश पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट में पहुंचे जेल
बिलासपुर...चकरभाठा ओवरब्रिज के पास धारदार बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस अध्यक्षों का बयान

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी और शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा—लोकतंत्र में धरना-प्रदर्शन के जरिए अपनी मांग रखना सबका अधिकार है। लेकिन बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार, उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के गृह क्षेत्र में उनके ही समाज की बेटी और पार्षद के खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रही है। यह नारी सशक्तिकरण की धज्जियां उड़ाने जैसा है।”

ये खबर भी पढ़ें…
तीन रात, तीन घर और एक ही गैंग! ताले तोड़कर उड़ाए गहने-माल, CCTV ने खोली चोरी की पूरी कहानी
तीन रात, तीन घर और एक ही गैंग! ताले तोड़कर उड़ाए गहने-माल, CCTV ने खोली चोरी की पूरी कहानी
बिलासपुर...रात का अंधेरा, बंद घर और टूटे हुए ताले... कोनी इलाके में कुछ दिनों के अंतराल में हुई तीन चोरियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

करेंगे कलेक्टर कार्यालय का घेराव

कांग्रेस ने ऐलान किया है कि मामले को लेकर शीघ्र ही बैठक आयोजित कर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
महिला आयोग की सुनवाई में खुलीं शिकायतों की परतें, कहीं समझौता तो कहीं धर्म परिवर्तन का मामला; 13 प्रकरणों पर कार्रवाई
महिला आयोग की सुनवाई में खुलीं शिकायतों की परतें, कहीं समझौता तो कहीं धर्म परिवर्तन का मामला; 13 प्रकरणों पर कार्रवाई
बिलासपुर..महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई के लिए सोमवार को हुई राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में 13 प्रकरण सामने आए।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.