वाराणसी: रिश्तों की उलझी हुई डोर को सुलझाने का एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला वाराणसी के राजातालाब से सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ने के बाद झगड़ा करने के बजाय दोनों की शादी करा दी। यह अनोखी शादी धांगणबीर मंदिर में हुई, जिसकी गवाह पुलिस भी बनी।

यह पूरा मामला मिर्जापुर के रहने वाले अरविंद पटेल और उनकी पत्नी रीना से जुड़ा है। दोनों की शादी को करीब 25 साल हो चुके थे और उनके दो बच्चे भी हैं। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों से उनके वैवाहिक जीवन में अनबन चल रही थी। इसी बीच, रीना ने पति का घर छोड़ दिया और चंदौली में किराए के मकान में रहने लगीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
टाटा मोटर्स ने Sierra Dark Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख से शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अरविंद को शक था कि उनकी पत्नी का 50 वर्षीय सियाराम यादव से प्रेम प्रसंग है। बाद में रीना ने खुद स्वीकार किया कि वह और सियाराम पिछले 20 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। जब अरविंद को इस रिश्ते का यकीन हो गया, तो उन्होंने दोनों पर नजर रखना शुरू कर दिया

एक दिन अरविंद ने अपनी पत्नी और सियाराम को साथ देखा और मौके पर पहुंच गए। आमतौर पर ऐसी स्थिति में बड़ा झगड़ा होता है, लेकिन अरविंद ने एक ऐसा फैसला लिया जिसने सबको हैरान कर दिया। उन्होंने पत्नी और प्रेमी के रिश्ते को सामाजिक मान्यता दिलाने का निर्णय लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
रोज ऑफिस आने-जाने के लिए एक परफेक्ट स्कूटी चुनना बेहद जरूरी है. अच्छा माइलेज, आरामदायक सीट, ज्यादा स्पेस आपके हर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अनोखे मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। राजातालाब थाने की टीम ने दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत कराई और जब सहमति बनी तो रीना और सियाराम की शादी मंदिर में करवा दी गई। धांगणबीर मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए और पति-पत्नी बन गए।

शादी के बाद अरविंद पटेल ने कहा कि उन्हें इस रिश्ते के बारे में पहले से पता था। उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया ताकि न तो उन्हें कोई मानसिक तनाव हो और न ही समाज में कोई सवाल उठे।

ये खबर भी पढ़ें…
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield ने Classic 350 का नया Signature White Edition लॉन्च किया है. इसकी कीमत ₹2,24,275 एक्स-शोरूम से शुरू होती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रीना ने भी अपनी नई जिंदगी के बारे में कहा कि सियाराम उनके जीवन का एक अहम हिस्सा हैं और अब पति की पहल से उन्हें समाज के सामने साथ रहने का सुकून मिला है।

वहीं, सियाराम ने कहा कि यह रिश्ता लंबे समय से चल रहा था और अब शादी के बाद दोनों खुलकर अपनी जिंदगी जी सकेंगे।