CG News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चैन झपटमारी करने वाले युवक और युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार पकड़ी गई युवती दो पहिया वाहन चलाती थी और पीछे बैठा युवक बुजुर्ग महिलाओं से चैन स्नैचिंग करता था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Pension : शिक्षा विभाग में सैकड़ों पेंशन प्रकरण लंबित, फेडरेशन ने विशेष अभियान चलाने की उठाई मांग
CG Pension : शिक्षा विभाग में सैकड़ों पेंशन प्रकरण लंबित, फेडरेशन ने विशेष अभियान चलाने की उठाई मांग
CG: पेंशन अटकने से सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारी परेशान हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की परेशानियों को लेकर अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने शीघ्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक मध्यप्रदेश के बालाघाट का रहने वाला है और युवती राजनांदगांव की निवासी हैं।   

दरअसल, 31 जुलाई को प्रार्थी सरोज कुमार राय द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी माता गीता देवी 62 वर्ष सुबह लगभग 6:32 बजे घर के सामने पैदल टहल रही थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -फर्जी शपथ पत्र पर अनुकंपा नियुक्ति का भंडाफोड़: पति और भाई पहले से सरकारी नौकरी में, छिपाकर पाई नौकरी; DEO ने सहायक ग्रेड-3 निलंबित
CG News -फर्जी शपथ पत्र पर अनुकंपा नियुक्ति का भंडाफोड़: पति और भाई पहले से सरकारी नौकरी में, छिपाकर पाई नौकरी; DEO ने सहायक ग्रेड-3 निलंबित
छत्तीसगढ़ में फर्जी शपथ पत्र देकर अनुकंपा नियुक्ति पाने वाली सहायक ग्रेड-3 को डीईओ ने निलंबित कर दिया है।
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी मुताबिक इसी दौरान दो अज्ञात स्कूटी से पहुंचे। स्कूटी में पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा गीता देवी के गले में पहनी सोने की चैन झपटकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के संबंध में थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

इसी बीच 20 सितम्बर को नेहरू नगर ईस्ट, विद्या विहार कॉलोनी सुपेला क्षेत्र में फिर से गीता देवी के साथ चैन झपटमारी की घटना हुई। इस संबंध में थाना सुपेला में धारा 304 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। धारा 304 BNS में झपटमारी को अलग से दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड अपडेशन पर DPI का सख्त आदेश: तबादले या निलंबन के 5 दिनों के भीतर जानकारी अपडेट करना अनिवार्य
शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड अपडेशन पर DPI का सख्त आदेश: तबादले या निलंबन के 5 दिनों के भीतर जानकारी अपडेट करना अनिवार्य
CG Teacher News: सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों और कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने अहम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जाँच के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी विक्की नायक की पहचान की गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी तरूणा सिन्हा के साथ 31 जुलाई को स्कूटी क्रमांक CG-07-NN-6415 से चैन झपटमारी करना तथा 20 सितम्बर को नेहरू नगर क्षेत्र में फिर से चैन झपटमारी की करना बताया गया। आरोपी के बयान के आधार पर संबंधित सबूत की बरामदगी की गई।

आरोपीगण स्कूटी से क्षेत्र में घूमकर पैदल टहलने वाली महिलाओं विशेषकर बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाते थे। एक आरोपी स्कूटी चलाता था। दूसरा पीछे बैठकर महिला के गले से सोने की चैन अचानक झपटकर दोनों मौके से फरार हो जाते थे। घटना के दौरान पहचान छिपाने के लिए हेलमेट एवं चेहरे को कपड़े से ढकने का उपयोग किया गया।

आरोपी का नाम

1. विक्की नायक, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बारसिवनी, वार्ड क्रमांक 11, थाना बारसिवनी, जिला बालाघाट, मध्यप्रदेश; वर्तमान पता तितुरडीह, मुकुट नगर, MIG-07, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग।

2. तरूणा सिन्हा, उम्र 20 वर्ष, निवासी मुदलियार कॉलोनी, राजनांदगांव, थाना चिखली, जिला राजनांदगांव; वर्तमान पता तितुरडीह, मुकुट नगर, MIG-33, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग।

जब्ती सामान

1. सोने की चैन का बरामद हिस्सा।

2. घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG-07-NN-6415।