CG Liquor Scam-छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। विशेष अदालत ने 28 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। इन अधिकारियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है, क्योंकि हाल ही में हाईकोर्ट ने इनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी

CG Liquor Scam-आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की गिरफ्तारी से बचने के लिए इन 29 अधिकारियों ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -फर्जी शपथ पत्र पर अनुकंपा नियुक्ति का भंडाफोड़: पति और भाई पहले से सरकारी नौकरी में, छिपाकर पाई नौकरी; DEO ने सहायक ग्रेड-3 निलंबित
CG News -फर्जी शपथ पत्र पर अनुकंपा नियुक्ति का भंडाफोड़: पति और भाई पहले से सरकारी नौकरी में, छिपाकर पाई नौकरी; DEO ने सहायक ग्रेड-3 निलंबित
छत्तीसगढ़ में फर्जी शपथ पत्र देकर अनुकंपा नियुक्ति पाने वाली सहायक ग्रेड-3 को डीईओ ने निलंबित कर दिया है।
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि, जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच ने सभी याचिकाएं खारिज करते हुए कहा कि आरोपियों को निचली अदालत में आत्मसमर्पण करना होगा और वहीं से जमानत के लिए आवेदन करना होगा।

CG Liquor Scam-इस बड़े घोटाले का खुलासा होने के बाद, EOW ने इस मामले में चौथा पूरक चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया था। अब तक की जांच में यह सामने आया है कि इस सुनियोजित घोटाले को पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के संरक्षण में अंजाम दिया गया था। इससे प्राप्त अवैध धन को आरोपियों ने अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों के लिए खर्च किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड अपडेशन पर DPI का सख्त आदेश: तबादले या निलंबन के 5 दिनों के भीतर जानकारी अपडेट करना अनिवार्य
शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड अपडेशन पर DPI का सख्त आदेश: तबादले या निलंबन के 5 दिनों के भीतर जानकारी अपडेट करना अनिवार्य
CG Teacher News: सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों और कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने अहम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच से यह भी पता चला है कि 60,50,950 पेटी ‘बी-पार्ट’ शराब की अवैध बिक्री हुई, जिससे घोटाले की कुल राशि 3200 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। ‘बी-पार्ट’ शराब का मतलब वैध शासकीय दुकानों के समानांतर बेची जाने वाली अवैध शराब से है।

इस मामले में अब तक पूर्व मंत्री कवासी लखमा, अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी और विजय भाटिया सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुल 70 आरोपी इस मामले में नामजद हैं, जिनकी तलाश जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: चैन स्नैचिंग करने वाले गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
CG News: चैन स्नैचिंग करने वाले गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
Durg News: दुर्ग में चैन स्नैचिंग करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.