LIVE UPDATE
india

नौवीं के छात्र पर बाप का हमला.. कटर से काटा कान..बेटा ने भी बटाया हाथ

भोपाल.. जहांगीराबाद क्षेत्र के चर्च रोड पर रविवार रात एक हैरान कर देने वाली घटना हुई, जब नौवीं कक्षा के छात्र पर उसके नाबालिग दोस्त और दोस्त के पिता ने पेपर कटर से हमला कर दिया। वार छात्र के कान के ऊपर हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, हालांकि समय रहते उसका कान पूरी तरह कटने से बच गया। फिलहाल पीड़ित का इलाज अस्पताल में जारी है।

चेन को लेकर शुरू हुआ विवाद

जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार, पीड़ित और आरोपी नाबालिग एक ही मदरसे में पढ़ते थे। कुछ दिन पहले आरोपी ने छात्र को तांबे की चेन दी थी, लेकिन बाद में किसी कारण दोनों में विवाद हो गया। रविवार रात चर्च रोड पर दोनों की मुलाकात हुई, जहां आरोपी नाबालिग और उसके पिता जावेद ने चेन वापस मांगते हुए बहस शुरू कर दी। बात बढ़ने पर दोनों ने मिलकर छात्र पर पेपर कटर से हमला कर दिया।

पुलिस की तलाश जारी

घायल छात्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close