बलौदा बाजार… छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सत्ताधारी मंत्री के रिश्तेदार द्वारा रुतबे का दुरुपयोग कर आम नागरिक पर अत्याचार का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंत्री के भतीजे और उसके साथी ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ बेल्ट, डंडे और जूते से बेरहमी से मारपीट की है।, जिससे उसकी दोनों आंखें बुरी तरह सूज गईं और गंभीर चोटें आईं।

घटना रविवार रात की है। पीड़ित कर्मचारी विनोद कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी का साथी पेट्रोल पंप पर महिला ग्राहकों के सामने गाली-गलौज कर रहा था। मना करने पर उसने इसे व्यक्तिगत अपमान मानते हुए मंत्री के भतीजे के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान पीड़ित का मोबाइल फोन भी छीन लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
CG News.बलरामपुर। बलरामपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में एकलव्य विद्यालय छात्र पिटाई का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि एफआईआर दर्ज कराने के दौरान पुलिस पर दबाव बनाया गया ताकि मंत्री के रिश्तेदार का नाम रिपोर्ट में शामिल न हो। उनका सवाल है कि क्या कानून आम नागरिक और सत्ता से जुड़े लोगों के लिए अलग-अलग है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन पीड़ित परिवार को आशंका है कि न्याय दिलाने के बजाय, उन्हीं पर उल्टा मामला दर्ज करने की कोशिश की जा सकती है। यह घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था और सत्ता के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)  ।राजनीति में कोई फैसला अचानक नहीं होता। कई बार किसी बड़े निर्णय की जमीन उससे काफी पहले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.