दमोह। मध्य प्रदेश की सागर लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को दमोह जिले के जबेरा जनपद की परासई ग्राम पंचायत में कार्रवाई करते हुए रोजगार सहायक राजेश सिंह लोधी को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी कराने और जियो टैगिंग की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

लोकायुक्त के अनुसार, परासई माल निवासी संजू रैकवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकाे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
MP news: अनियमितता पर  हॉस्पिटल को नोटिस, आयुष्मान भारत से रोका गया भुगतान
MP news: अनियमितता पर हॉस्पिटल को नोटिस, आयुष्मान भारत से रोका गया भुगतान
MP news।भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चार इमली स्थित अक्षय हॉस्पिटल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

योजना की दो किस्तें मिल चुकी थीं, जबकि तीसरी किस्त जारी होना शेष था। आरोप है कि रोजगार सहायक ने तीनों किस्तों से संबंधित कार्य कराने के बदले कुल 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह पहले ही 22 हजार रुपये दे चुका था, जबकि शेष 8 हजार रुपये देने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था। रिश्वत नहीं देने की इच्छा होने पर उसने 13 जुलाई को सागर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त डीएसपी कमल सिंह उइके के निर्देशन में ट्रैप दल गठित किया गया। गुरुवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने परासई पंचायत कार्यालय में आरोपी रोजगार सहायक को 8 हजार रुपये दिए, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
बच्चों से भरी स्कूल बस के ड्राइवर पर फायरिंग, सड़क से कार हटाने की बात पर विवाद
बच्चों से भरी स्कूल बस के ड्राइवर पर फायरिंग, सड़क से कार हटाने की बात पर विवाद
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में शनिवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस के ड्राइवर पर कार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने दमोह के एक स्कूल में छात्राओं को कथित तौर पर हिजाब पहनने और विशेष धार्मिक प्रथाओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.