online attendance.अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड से स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत बयां करता एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। गुरुवार को वायरल हुए इस वीडियो में स्वास्थ्य विभाग की एक एएनएम ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पेड़ पर चढ़ी हुई दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र में मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

online attendance/जानकारी के अनुसार मामला पुष्पराजगढ़ विकासखंड के सेक्टर दामेहड़ी अंतर्गत गन्नागोडा स्वास्थ्य केंद्र का है। वायरल वीडियो में एएनएम मोबाइल हाथ में लेकर पेड़ पर चढ़कर नेटवर्क सिग्नल तलाशती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार उन्हें ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करनी थी, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र परिसर में नेटवर्क उपलब्ध नहीं होने से उन्हें पेड़ पर चढ़ना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
MP news: अनियमितता पर  हॉस्पिटल को नोटिस, आयुष्मान भारत से रोका गया भुगतान
MP news: अनियमितता पर हॉस्पिटल को नोटिस, आयुष्मान भारत से रोका गया भुगतान
MP news।भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चार इमली स्थित अक्षय हॉस्पिटल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की डिजिटल व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है, वहां कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य करना व्यवहारिक नहीं है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। इसका असर केवल स्वास्थ्य सेवाओं पर ही नहीं, बल्कि अन्य शासकीय कार्यों पर भी पड़ रहा है। लोगों ने शासन और संबंधित विभाग से क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा मजबूत करने की मांग की है।online attendance

ये खबर भी पढ़ें…
बच्चों से भरी स्कूल बस के ड्राइवर पर फायरिंग, सड़क से कार हटाने की बात पर विवाद
बच्चों से भरी स्कूल बस के ड्राइवर पर फायरिंग, सड़क से कार हटाने की बात पर विवाद
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में शनिवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस के ड्राइवर पर कार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल इस मामले में जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि स्वास्थ्य विभाग इस वायरल वीडियो पर क्या प्रतिक्रिया देता है और दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।online attendance

ये खबर भी पढ़ें…
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने दमोह के एक स्कूल में छात्राओं को कथित तौर पर हिजाब पहनने और विशेष धार्मिक प्रथाओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.