राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुदाली में गुरुवार दोपहर खेत पर स्थित कुएं की मोटर चालू करते समय करंट लगने से 59 वर्षीय किसान एवं मंदिर के पुजारी की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम कुदाली निवासी शिवदास (59)पुत्र हरिदास बैरागी गुरुवार दोपहर अपने खेत पर स्थित कुएं की मोटर चालू करने पहुंचे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
बच्चों से भरी स्कूल बस के ड्राइवर पर फायरिंग, सड़क से कार हटाने की बात पर विवाद
बच्चों से भरी स्कूल बस के ड्राइवर पर फायरिंग, सड़क से कार हटाने की बात पर विवाद
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में शनिवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस के ड्राइवर पर कार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान वे अचानक बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वे मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि शिवदास बैरागी खेती-किसानी के साथ गांव के मंदिर में पुजारी के रूप में भी सेवा देते थे।

उनकी असामयिक मौत से गांव में शोक का माहौल है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्हें करंट किन परिस्थितियों में लगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने दमोह के एक स्कूल में छात्राओं को कथित तौर पर हिजाब पहनने और विशेष धार्मिक प्रथाओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.