LIVE UPDATE
Chhattisgarh

जिला बाल संरक्षण इकाई तथा चाइल्ड हेल्प लाईन केयर के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी

कांकेर/ जिले में महिला एवं बाल विकास के तहत् स्वीकृत जिला बाल संरक्षण इकाई तथा चाइल्ड हेल्प लाईन केयर में रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।

प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार किया गया है जिसे कांकेर जिले के वेबसाईट ू पर अपलोड कर किया गया है, साथ ही इसे कक्ष क्रमांक 09 संयुक्त कलेक्टोरेट परिसर कांकेर के सूचना पटल पर भी चस्पा किया गया है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

उक्त सूची के संबंध में यदि किसी आवेदक को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो वे सम्पूर्ण दस्तावेजों के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त कलेक्टोरेट परिसर कांकेर में 10 अप्रैल तक स्पीड पोस्ट, कुरियर, रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा आपत्ति मान्य नहीं किए जाएंगे।

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए जारी अधिसूचना अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 अप्रैल निर्धारित है। थल सेना द्वारा पंजीकृत आवेदकों का ऑनलाइन लिखित परीक्षा 01 से 15 जून के मध्य आयोजित किया जाना संभावित है।

रोजगार कार्यालय द्वारा थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी च्वाईस सेंटर अथवा रोजगार कार्यालय के माध्यम से रोजगार विभाग के वेबसाईट पर ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए प्रशिक्षण हेतु पंजीयन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय में कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा सकता है।

Back to top button
close