राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने स्पेस एजुकेशन लैब एवं प्लैनेटेरियम का शुभारंभ किया तथा नि:शुल्क सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत बालिकाओं को सायकल का वितरण किया।

ये खबर भी पढ़ें…
कोण्डागांव में 20 अगस्त को रोजगार मेला, 63 पदों पर भर्ती का अवसर
कोण्डागांव में 20 अगस्त को रोजगार मेला, 63 पदों पर भर्ती का अवसर
कोण्डागांव : जिले के शिक्षित युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बालिकाओं को मिठाई खिलाकर शाला प्रवेश कराया। उन्होंने कक्षा 11वीं की पढ़ाई के लिए इसी सत्र से कॉमर्स विषय में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई प्रारंभ करने की घोषणा की।

उन्होंने स्कूल परिसर में प्रार्थना एवं सभा के लिए स्थायी डोम निर्माण की घोषणा की। इस अवसर पर स्पेस एजुकेशन लैब एवं प्लैनेटेरियम के माध्यम से राजनांदगांव में शिक्षा के एक नये युग का सूत्रपात हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक भर्ती, आवेदन 27 अगस्त तक
पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक भर्ती, आवेदन 27 अगस्त तक
बिलासपुर : जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिले के 10 पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक की सेवाएं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इस बेहतरीन आयोजन का महत्व इसलिए बढ़ गया है कि बालिकाओं के लिए नि:शुल्क सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत जिले में 6100 सायकल का वितरण किया जाना है और आज यहां स्कूल में 120 बालिकाओं को सायकल का वितरण किया गया है।

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक बालिकाएं स्कूल जाएं और उनकी पढ़ाई बाधित न हो। इसके लिए पहली से आठवीं तक के 82358 बच्चों को नि:शुल्क गणवेश तथा पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बेमेतरा से शिक्षकों ने खोला मोर्चा, TET से पदोन्नति तक सरकार को घेरा …मनीष मिश्रा बोले …शिक्षकों को घुमाया-फिराया नहीं जा सकता …शिक्षकों के बीच आक्रोश है
बेमेतरा से शिक्षकों ने खोला मोर्चा, TET से पदोन्नति तक सरकार को घेरा …मनीष मिश्रा बोले …शिक्षकों को घुमाया-फिराया नहीं जा सकता …शिक्षकों के बीच आक्रोश है
बेमेतरा।शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और इसकी शुरुआत बेमेतरा से हो गई है। सोमवार को शिक्षक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं कक्षा 9वीं एवं 10वीं के 23275 विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया जा रहा है। यहां स्कूल में ऑडिटोरियम, स्पेस एजुकेशन लैब एवं प्लैनेटेरियम की सौगात मिली है और स्कूल में अच्छी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि बेटियों ने छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है। उन्होंने क्रिकेट खिलाड़ी महक नरवासे का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम चयनित होने एवं उपकप्तान के रूप में चयनित होने पर राजनांदगांव जिले एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, यहां कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष, राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष बेटियां है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बेटियों को सम्मान के साथ अधिकार भी दिया है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय, राजनांदगांव का प्रतिष्ठित विद्यालय है। यहां के बच्चों का बोर्ड परीक्षाओं में 99 प्रतिशत परिणाम रहा है।

सरकार बच्चों के पढ़ाई के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि जिले में मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां भारतीय लोकसेवा आयोग की परीक्षा में चयनित युवा आईएएस अधिकारियों ने अपने अनुभव बताए।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि मेहनत करें और मन लगाकर अध्ययन करें। पढ़ाई के लिए मोबाईल से दूरी बना लें तथा रील न बनाए। उन्होंने कहा कि कलेक्टर, एसपी, शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर एवं विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं देने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करें। उन्होंने बताया कि 18 से 20 करोड़ रूपए की लागत से राजनांदगांव में नालंदा परिसर में लाईब्रेरी बन जाने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किताबें खरीदने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि स्कूल कैम्पस में बाक्सिंग रिंग एवं तीरंदाजी के लिए सुविधा उपलब्ध करायी गई है। उन्होंने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।