बिलासपुर… जिले में जल संरक्षण और भूजल संवर्धन को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जनपद पंचायत बिल्हा की ग्राम पंचायत बिटकुली उत्तर स्थित रामसागर तालाब में इंजेक्शन वेल एवं परकोलेशन टैंक का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इस संरचना के जरिए वर्षा जल का प्रभावी संचयन कर उसे सीधे भूगर्भ में पहुंचाया जाएगा, जिससे भूजल स्तर में वृद्धि होने के साथ ही आने वाले समय में सिंचाई और पेयजल की उपलब्धता भी बेहतर होगी।

कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से इंजेक्शन वेल और परकोलेशन टैंक निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। रामसागर तालाब में निर्मित यह संरचना वर्षा जल को सीधे जमीन के भीतर पहुंचाएगी। इससे आसपास के क्षेत्रों के कुएं, हैंडपंप और बोरवेल लंबे समय तक जलयुक्त बने रह सकेंगे। साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होने की संभावना बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्रों को जल संकट से राहत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
रचना की रचनात्मकता को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित, खबरों से योजनाओं तक बेहतर संवाद की पहल
रचना की रचनात्मकता को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित, खबरों से योजनाओं तक बेहतर संवाद की पहल
बिलासपुर... जनसंपर्क की भूमिका अब केवल सरकारी कार्यक्रमों और सूचनाओं को मीडिया तक पहुंचाने तक सीमित नहीं है। सूचना की त्वरित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिले में वर्तमान में कुल 291 इंजेक्शन वेल निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें से 91 इंजेक्शन वेल का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 200 इंजेक्शन वेल अभी निर्माणाधीन हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद जिले में भूजल पुनर्भरण की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

जिला प्रशासन का मानना है कि जल संरक्षण की ऐसी स्थायी संरचनाएं भविष्य की जल आवश्यकताओं को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ने से कृषि उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा और लंबे समय तक जल संकट से निपटने में मदद मिलेगी। जल संरक्षण के क्षेत्र में बिलासपुर आने वाले समय में एक मजबूत और अनुकरणीय मॉडल के रूप में उभर सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
दिनदहाड़े युवक का अपहरण, पहले बेरहमी से पीटा..फिर बाइक पर बैठाकर ले गए;  पुलिस ने दो फरार आरोपियों को दबोचा
दिनदहाड़े युवक का अपहरण, पहले बेरहमी से पीटा..फिर बाइक पर बैठाकर ले गए; पुलिस ने दो फरार आरोपियों को दबोचा
बिलासपुर... पुरानी रंजिश में एक युवक को पहले सड़क पर घेरकर पीटा गया और फिर जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.