झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार आखिरकर प्रदर्शनकारी छात्रों के सामने झुक गई है. सरकार ने TDPL की ओर से कराई गईं सभी परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है. टीडीपीएल की ओर से JSSC- CGL की परीक्षाएं भी कराई गई थी जिसे सरकार ने रद्द करना का फैसला किया है. हालांकि, प्रदर्शनकारी छात्र अभी भी सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हैं।

JPSC-JSSC परीक्षा में हुई कथित अनियमियत्ता और गड़बड़ियों को लेकर, पिछले 24 दिनों से रांची से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन पर बैठे छात्रों के मुद्दों को लेकर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में आज कैबिनेट के मंत्रियों के साथ आपात बैठक की.

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी स्कूलों में 10 लाख से अधिक छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन देगी गुजरात सरकार
सरकारी स्कूलों में 10 लाख से अधिक छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन देगी गुजरात सरकार
गांधीनगर/ गुजरात सरकार की एक पहल के तहत सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक पढ़ने वाली 10 लाख...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बैठक के बाद सीएम हेमंत सोरेन मीडिया के सामने और ऐलान किया कि सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि हम छात्र हितों को लेकर कड़ा कानून बनाएंगे. कड़े निर्णय के साथ हम आज आगे बढ़ते हैं. रिफॉर्म को लेकर IAS अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में रिफॉर्म कमिटी भी बनाई जाएगी.

उन्होंने यह भी कहा कि हम जल्द ही केंद्र सरकार द्वारा MMDR एक्ट में किए गए संशोधनों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक करेंगे. अगर जरूरत पड़ी, तो हम इस खास मुद्दे पर विचार-विमर्श करने के लिए एक विशेष सत्र भी बुला सकते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Nitin Nabin new team – नितिन नवीन की 65 सदस्यीय टीम में बदलाव की बयार
Nitin Nabin new team – नितिन नवीन की 65 सदस्यीय टीम में बदलाव की बयार
Nitin Nabin new team/भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “सरकार रिफॉर्म में पारदर्शिता के साथ काम करेगी. परीक्षा कैसे होनी चाहिए इसका पहले से ही SOP बना हुआ है. अगर SOP का पालन होता तो ये गड़बड़ियां नहीं होती. उस रिफॉर्म में कुछ और बेहतर चीजें जोड़ी जाएंगी. रिफॉर्म के लिए IAS अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का निर्णय लिया है.”

झारखंड में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की तरफ से प्रदर्शनकारी छात्रों की परीक्षा रद्द करने की मांग मानने के बाद छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा, “अभी CBI जांच की मांग नहीं मानी गई है और जब तक CBI जांच की मांग नहीं मानते हैं, हम लोग आंदोलन करते रहेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Nitin nabin new bjp team age- अनुभव की विरासत और युवा जोश का संकल्प,नितिन नवीन की BJP 2.0 टीम में 59 की उम्र का तजुर्बा और 50 की उम्र का नया खून
Nitin nabin new bjp team age- अनुभव की विरासत और युवा जोश का संकल्प,नितिन नवीन की BJP 2.0 टीम में 59 की उम्र का तजुर्बा और 50 की उम्र का नया खून
 Nitin nabin new bjp team age/भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पदभार ग्रहण करने के सात महीने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हम लोग एक बड़ी लड़ाई जीते हैं मगर इसमें अभी और भी कुछ बाकी है. हम मुख्यमंत्री का धन्यवाद करना चाहते हैं जिन्होंने 24 दिन बाद हमारी मांग सुनी लेकिन भी अभी भी सवाल है कि जब तक CBI जांच नहीं होगी, हम लोग अनशन करते रहेंगे.”

झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, “सरकार ने उनकी CGL परीक्षा रद्द करने की मुख्य मांग को मानने का फैसला किया है. इस पर सहमति बन गई है. इसके अलावा, TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं रद्द कर दी जाएंगी.” सरकार छात्रों से लगातार बातचीत कर रही है.