बिलासपुर… थाना कोटा क्षेत्र के ग्राम गोबरीपाठ में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस ने एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम देकर अवैध नशे के कारोबार पर करारा प्रहार किया है। चेतना विरुद्ध नशा और प्रहार अभियान के तहत की गई इन कार्रवाइयों में कुल 231 लीटर अवैध महुआ शराब, निर्माण के उपकरण और डिब्बे जब्त किए गए हैं। दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पहली कार्रवाई में पुलिस ने सूचना के आधार पर रेड कर आरोपी विजय मिरी को पकड़ा। उसके कब्जे से 15-15 लीटर के पांच डिब्बों में भरी कुल 75 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये आंकी गई। आरोपी पर अवैध रूप से शराब बेचकर धनार्जन का आरोप है।

ये खबर भी पढ़ें…
वनभूमि से 4,983 पेड़ गायब, हाईकोर्ट ने मांगा सच; अवैध कटाई मिली तो तय होगी जिम्मेदारी
वनभूमि से 4,983 पेड़ गायब, हाईकोर्ट ने मांगा सच; अवैध कटाई मिली तो तय होगी जिम्मेदारी
बिलासपुर... उत्तर बस्तर कांकेर के ग्राम कच्चे स्थित रिजर्व फॉरेस्ट के कम्पार्टमेंट नंबर 608 में दर्ज हजारों पेड़ों के गायब होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई में उसी गांव से अवैध शराब निर्माण और बिक्री का मामला सामने आया। पुलिस ने रेड के दौरान आरोपी ललिता जांगड़े को गिरफ्तार किया। मौके से 15-15 लीटर क्षमता के कुल दस डिब्बों में भरी 156 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 31 हजार 200 रुपये बताई गई है। इसके साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त गैस चूल्हा, पाइप सहित अन्य उपकरण भी बरामद किए गए।

दोनों मामलों में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ जब्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव स्तर पर सक्रिय अवैध नशा नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में अहम कदम है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिकायतें गूंजती रहीं, जंगल उजड़ता रहा! गम्हरिया बीट में वनभूमि पर कब्जे का खेल
शिकायतें गूंजती रहीं, जंगल उजड़ता रहा! गम्हरिया बीट में वनभूमि पर कब्जे का खेल
रामानुजगंज..( पृथ्वी लाल केशरी ) जंगल कटता रहा, शिकायतें होती रहीं और वन विभाग की कार्रवाई का इंतजार खत्म नहीं हुआ।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.