बलरामपुर/ कक्षा पांचवी एवं आठवीं केंद्रीकृत परीक्षा के परिणाम अधर में शिक्षक हो रहे परेशान विभिन्न माध्यमों मे प्रकाशित समाचार पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने तथ्यात्मक जानकारी देते हुए बताया है कि जिले में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु आयोजित कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा के परिणाम 30 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक जारी किया जा चुका है । इस वर्ष कक्षा 5वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.20 तथा कक्षा 8वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.53 रहा है

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों के समग्र एवं गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन को सुनिश्चित करने के लिए इस वर्ष नवीन प्रगति पत्रक प्रारूप लागू किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखों को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की विसंगति की संभावना न रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Crime News: अपहरण कर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: अपहरण कर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व वर्षों में विभिन्न विद्यालयों से प्राप्त अंकसूचियों एवं प्रगति पत्रकों में नाम, अंक, ग्रेड, प्रतिशत तथा अन्य विवरणों से संबंधित त्रुटियां पाई गई थीं। इन्हीं त्रुटियों की पुनरावृत्ति रोकने तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखों की शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यालय स्तर पर आवश्यक सावधानियों के साथ प्रगति पत्रक तैयार करने के निर्देश प्रदान किए गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताए कि संकुल स्तर पर प्रधान पाठकों एवं शिक्षकों को प्रगति पत्रक तैयार करने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं। इसमें विद्यार्थियों की मूल जानकारी का सत्यापन, अंक एवं ग्रेड का मिलान, अभिलेखों की दोहरी जांच, गुणवत्ता नियंत्रण तथा प्रमाणन संबंधी आवश्यक प्रक्रियाओं को शामिल किया गया है।
साथ ही शिक्षकों को प्रगति पत्रक तैयार करने, अंकों के संकलन, मूल्यांकन दिशा-निर्देशों एवं अभिलेख सत्यापन संबंधी आवश्यक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया गया है। विभाग का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी को समयबद्ध, प्रमाणिक एवं त्रुटिरहित प्रगति पत्रक उपलब्ध कराया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: शनिवार से 19 सितंबर से बिलासपुर कोलकाता उड़ान को बंद किया जा रहा है। ऐविएशन कंपनी द्वारा अप्रैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह प्रक्रिया विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखों की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे विद्यार्थियों को भविष्य में भी लाभ मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रयास विद्यालय प्रबंधन ने 9 वीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.