CGBSE Result/बीजापुर/2026- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा 2026 के परीक्षा परिणाम में बीजापुर जिला ने ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए प्रदेश भर में पहला पायदान प्राप्त करने में कामयाबी पाई है।

वर्ष 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में 10वीं बोर्ड परीक्षा में पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करते हुए 96.06 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए जो जिले की शिक्षा में सफलता का एक ऐतिहासिक कीर्तिमान है। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 95.03 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए जिसमें जिले का स्थान राज्य में दूसरे स्थान पर रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर/शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

29 अप्रैल को राज्य में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दसवी और बारहवी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित हुए तो यह दिन जिले के इतिहास में एक उपलब्धि भरा दिन साबित हुआ। जिले के बच्चों ने पहली बार उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए राज्य में पहला स्थान प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बारहवीं बोर्ड परीक्षा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बीजापुर के छात्र अंकित मोरला ने 90.20 प्रतिशत अंक के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 10वीं में नवीन कन्या हाईस्कूल बीजापुर के छात्र अनिल कुमार मज्जी ने 93.50 अंको के साथ पहला स्थान पर काबिज हुए।

बीजापुर जिले की इस शैक्षणिक उपलब्धियों की सफलता में जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग की संयुक्त और समन्वित रणनीति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।CGBSE Result

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक शिक्षिका के तबादला आदेश पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उसके क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सत्र की शुरूआत में ही कलेक्टर संबित मिश्रा ने परीक्षाओं की तैयारी पर व्यापक और सूक्ष्म कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए जिसके फलस्वरूप परिणाम को बेहतर करने वार्षिक कैलेण्डर तैयार किया गया। सभी स्कूलों में प्री-बोर्ड की तर्ज पर हर दूसरे महिने प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कर परिणाम की समीक्षा कलेक्टर द्वारा की गई।CGBSE Result

विषय विशेषज्ञ शिक्षओं की कमी की समस्या को दूर करने स्थानीय स्तर पर डीएमएफ फंड से 48 शिक्षा मितान की नियुक्ति की गई। प्रत्येक स्कूल में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा साप्ताहिक मॉक टेस्ट आयोजित कर परिणाम के आधार पर कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई गई। रिमीडियल क्लास के माध्यम से बच्चों की समस्याओं का समाधान कर उन्हे बेहतर अंक लाने हेतु सुझाव दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच  अंतर क्यों है..?
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच अंतर क्यों है..?
रायपुर (मनीष जायसवाल) ।5 सितंबर आते ही शिक्षक अचानक बहुत खास हो जाता है। शिक्षक दिवस पर उसके सम्मान में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्री-बोर्ड के परिणाम की समीक्षा में व्याख्याताओं के अकादमीक प्रदर्शन की समीक्षा मासिक बैठकों के माध्यम से की गई जिसमें उनके समस्याओं की जानकारी लेकर बेहतर परिणाम लाने प्रोत्साहित किया गया। प्री-बोर्ड के लिए जिला स्तर पर एक्जाम सेल बनाकर ब्लूप्रिंट के जरिए प्रश्न पत्र तैयार किये गये और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच अंतर विद्यालय स्तर पर की गई। उपरोक्त रणनितियों और प्रयासों के फलस्वरूप जिले के स्कूलों मंें सकारात्मक वातावरण तैयार हुआ जिसके कारण बीजापुर जिला 10वीं बोर्ड में पहले स्थान पर और 12वीं बोर्ड दूसरे स्थान पर आने में सफल हुआ।