बिल्हा…अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ बिल्हा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दगौरी शराब भट्ठी से शराब खरीदकर बाइक से बिल्हा की ओर जा रहे दो आरोपियों को उडगन रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 50 नग देशी प्लेन शराब, कुल 9 लीटर शराब और परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान देवकुमार निर्मलकर उम्र 38 वर्ष निवासी मंगला और शनि पटेल निवासी मंगला के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना बिल्हा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल

जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देश के बाद बिल्हा पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क बढ़ाते हुए अवैध गतिविधियों की जानकारी जुटाने के लिए सिविल टीम को सक्रिय किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान 23 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति दगौरी शराब भट्ठी से भारी मात्रा में देशी शराब लेकर मोटरसाइकिल सीजी 22 एडी 5263 से बिल्हा की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने टीम को रवाना किया। पुलिस ने उडगन रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोक लिया।

डिक्की में 20, बोरी में 30 नग शराब

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम देवकुमार निर्मलकर और पीछे बैठे व्यक्ति ने शनि पटेल बताया। तलाशी लेने पर देवकुमार की बाइक की डिक्की से 20 नग देशी प्लेन शराब बरामद हुई। वहीं शनि पटेल के कब्जे में रखी सफेद प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर 30 नग देशी प्लेन शराब मिली।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 50 नग देशी प्लेन शराब, 9 लीटर शराब जब्त की। शराब परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली।

शराब कारोबारियों पर लगातार शिकंजा

पुलिस कार्रवाई से बिल्हा क्षेत्र में अवैध शराब के बिक्री और परिवहन से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसने का संदेश गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चंद्राकर, आरक्षक अर्जुन जांगड़े और आरक्षक सुमन चंद्रवंशी का विशेष योगदान रहा।