बिलासपुर…शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र व्यापार विहार की बड़ी पार्किंग में दिनदहाड़े एक्टिवा चोरी होने की घटना ने पार्किंग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस जगह रोजाना बड़ी संख्या में व्यापारी, ग्राहक और आम लोग अपने वाहन खड़े करते हैं, वहीं सुबह से दोपहर के बीच एक एक्टिवा चोरी हो गई। हालांकि तारबाहर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की एक्टिवा बरामद कर ली।

कृष्णा ट्रेडिंग के संचालक श्रीचंद भाभानी 20 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे अपनी एक्टिवा से व्यापार विहार पहुंचे थे। उन्होंने रोज की तरह वाहन बड़ी पार्किंग में खड़ा किया और अपनी दुकान चले गए। करीब दोपहर 1 बजे जब वे वापस पार्किंग पहुंचे तो उनकी एक्टिवा मौके से गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी वाहन नहीं मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के लिए पैसा नहीं मिला तो चाकू लेकर टूट पड़ा, आरोपी को पुलिस ने घेरकर पकड़ा
शराब के लिए पैसा नहीं मिला तो चाकू लेकर टूट पड़ा, आरोपी को पुलिस ने घेरकर पकड़ा
बिलासपुर... शराब पीने के लिए पैसे मांगना और इनकार मिलते ही चाकू से हमला कर देना—एक मामूली विवाद कुछ ही देर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

व्यापार विहार जैसे व्यस्त कारोबारी क्षेत्र की पार्किंग से दिनदहाड़े वाहन गायब होने की घटना ने वहां वाहन खड़ा करने वाले व्यापारियों और ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। बड़ी पार्किंग में लगातार वाहनों की आवाजाही रहती है, इसके बावजूद चोर वाहन लेकर निकल गया। ऐसे में पार्किंग की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।

शिकायत मिलते ही पुलिस तलाश

ये खबर भी पढ़ें…
व्यापार विहार की बड़ी पार्किंग में दिनदहाड़े चोरी, व्यवस्था में सेंथ ; 24 घंटे में चोर गिरफ्तार
मजदूर परिवार से निकलकर डॉक्टर बनने की उड़ान, पण्डो समुदाय के अरविंद ने NEET में रचा सफलता का नया अध्याय
बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी).. पण्डो समुदाय के अरविंद कुमार ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर राष्ट्रीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ित ने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति त्रिवेणी भवन के आसपास घूमते कबोचा।

ये खबर भी पढ़ें…
भाई की कलाई पर राखी, बेटी के भविष्य की तैयारी; महतारी वंदन की 30वीं किस्त से ज्योति के चेहरे पर मुस्कान
भाई की कलाई पर राखी, बेटी के भविष्य की तैयारी; महतारी वंदन की 30वीं किस्त से ज्योति के चेहरे पर मुस्कान
बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)..महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त के रूप में लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में एक हजार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूछताछ में खुला पार्किंग से चोरी का राज

पुलिस ने संदेह के आधार पर सुनील कुमार श्रीवास निवासी भनपुरी, बीरगांव, रायपुर को पकड़ा। पूछताछ में उसने 20 अगस्त को व्यापार विहार की बड़ी पार्किंग से काले रंग की एक्टिवा चोरी करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उसके कब्जे से चोरी की एक्टिवा बरामद कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

तारबाहर पुलिस ने शिकायत के बाद तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे में आरोपी को पकड़ लिया और चोरी का वाहन बरामद कर लिया। पुलिस की कार्रवाई निश्चित रूप से राहत देने वाली है, लेकिन व्यापार विहार की बड़ी पार्किंग में दिनदहाड़े वाहन चोरी की घटना ने यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि इतने व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र की पार्किंग में वाहनों की निगरानी और सुरक्षा कितनी पुख्ता है?