बिलासपुर.रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर हुए हमले की जांच में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए कथित तौर पर हमले की सुपारी देने वाले मुख्य आरोपी नवीन पटेल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक नवीन पटेल ने श्याम कश्यप की हत्या के लिए दीपक तिवारी को पैसे उपलब्ध कराए थे। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को हमले के पीछे पैसों के लेनदेन और साजिश की अहम कड़ी हाथ लगी है।

मामला 4 जुलाई 2026 की सुबह का है। श्याम कश्यप मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। रेलवे अस्पताल के पास पहुंचने पर तीन अज्ञात लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपियों ने डंडे और नुकीली वस्तु से उनके साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलने के बाद तारबाहर थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एएसपी क्राइम मधुलिका सिंह, एएसपी शहर पंकज पटेल, सीएसपी सिटी कोतवाली गगन कुमार और डीएसपी क्राइम सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में तारबाहर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने जांच आगे बढ़ाई।

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल की पहचान की गई और संदिग्धों तक पहुंचने के लिए लगातार साक्ष्य जुटाए गए। जांच के दौरान पुलिस ने नितिन टेकाम, साहिल सोनकर और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा और न्यायिक रिमांड पर भेजा।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी जांच की कड़ी मुख्य आरोपी नवीन पटेल तक पहुंची। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में पुलिस के अनुसार नवीन पटेल ने श्याम कश्यप को जान से मारने के लिए दीपक तिवारी को पैसे उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने नवीन पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 पैसों की कड़ी ने बढ़ाया मामले का वजन

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस गिरफ्तारी के बाद मामला महज सड़क पर हुए हमले तक सीमित नहीं रह गया है। पुलिस की जांच में सामने आई कथित फंडिंग की कड़ी ने यह संकेत दिया है कि हमले के पीछे पहले से रची गई साजिश की भूमिका हो सकती है। पुलिस अब हमले की पूरी कड़ी, पैसों के लेनदेन और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका को भी जांच के दायरे में ले रही है।

तारबाहर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई से हमले की साजिश से जुड़ी एक अहम कड़ी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि विवेचना आगे भी जारी है।