तखतपुर टेकचंद कारड़ा।ग्राम बांधा से एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ ग्रामीण जंगल में लकड़ी लेने गए थे। इसी दौरान अचानक एक शेर ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले के दौरान शेर ने धर्मजीत लहरे पिता राजेन्द्र लहरे उम्र 22 वर्ष को अपने कब्जे में लेकर जंगल की ओर भाग गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना गांव में दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। युवक की तलाश में जंगल क्षेत्र में खोजबीन किए जाने की जानकारी सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को भी दी गई है। वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में निगरानी और युवक की तलाश के साथ ही ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने की हिदायत दी जा रही है।

इधर यह जानकारी भी मिल रही है कि अचानकमार टाइगर रिजर्व में आज दिन ग्यारह बजे सम्भवतः किसी टाइग्रेस के हमले में 25 वर्षीय युवक धरमलाल धृतलहरे की मौत हो गई। मौत की पुष्टि एटीआर प्रबंधन न की है ।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवक टाइगर रिजर्व के लोरमी इलाके के गांव बांधा का रहने वाला था जानकारी के अनुसार पार्क हर बरस के मुताबिक बरसात में बन्द है।जहाँ हादसा हुआ वहाँ इस समय तीन टाइग्रेस अपने शावको के संग है। इसके अलावा एक मेल टाइगर की भी आवाजाही है।

यह प्राप्त समाचार के मुताबिक चार युवक जंगल में बांस या लकड़ी चोरी की नीयत से पहुंचे थे। तभी किसी बच्चे वाली टाइग्रेस के इतने करीब पहुंच गए कि वह आक्रमक हो उठी। तीन युवक तो भागने में कामयाब रहे लेकिन यह युवक मौत की गिरफ्त में आ गया।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अचानकमार टाइगर रिजर्व में शायद पहले कभी ऐसा नहीं हुआ।कारण टाइगर कम और 18 गांव की आबादी थी। लेकिन आज टाइगर बढ़ रहे हैं और यह हमला उनका अपने जंगल पर आधिपत्य साबित करना याने चेतावनी देना है। जिसे वन विभाग और गांव वालों को गम्भीरता से समझना होगा। बच्चे वाली टाइग्रेस अपने शावकों के लिये सजग ही नहीं आक्रमक हो जाती हैं। यहां झुमरी,आशा और गंगा तीन टाइग्रेस विचरण कर रही है।