Cg school।रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।

अब शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों का वेतन विद्या समीक्षा केंद्र VSK App में दर्ज डिजिटल उपस्थिति के आधार पर ही जारी किया जाएगा।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल उपस्थिति का सत्यापन किए बिना वेतन भुगतान के लिए ई-बिल (E-Bill) जनरेट नहीं किया जाएगा।

इस व्यवस्था का पालन कराने की जिम्मेदारी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) और आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (DDO) को सौंपी गई है।

स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय की संयुक्त सचिव फरीहा आलम की ओर से जारी निर्देश में प्रदेश के सभी BEO और DDO को नई व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

Cg news- दो वितरण केंद्रों के पैसों में हेराफेरी , सहायक ग्रेड 3 निलंबित

आदेश के मुताबिक, सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों से लेकर गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों तक सभी का वेतन VSK App में दर्ज ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर तैयार किया जाएगा। केवल उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज हस्ताक्षर के आधार पर वेतन बिल तैयार नहीं किया जा सकेगा।

22 सौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं तीन दिवसीय हड़ताल पर

विभाग ने पहले जारी किए गए निर्देशों का हवाला देते हुए अधिकारियों को वेतन भुगतान की प्रक्रिया में विशेष सावधानी बरतने को कहा है। डिजिटल उपस्थिति के सत्यापन के बाद ही ई-बिल तैयार करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

नई व्यवस्था को लागू करने के लिए शासन ने HRMIS (Leave Management System) पोर्टल पर DDO की लॉगिन आईडी में विशेष डिजिटल डैशबोर्ड उपलब्ध कराया है।

सौ से अधिक व्याख्याताओं का इंक्रीमेंट रोका, बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन में लापरवाही

इसके माध्यम से अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के कर्मचारियों की दैनिक उपस्थिति और अवकाश संबंधी जानकारी देख सकेंगे।

इस डैशबोर्ड के जरिए वेतन भुगतान से पहले कर्मचारियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड जांचना और उसका मिलान करना आसान होगा। विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर ही वेतन भुगतान की गणना सुनिश्चित करें।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी कर्मचारी के वेतन भुगतान के लिए गणना किए गए कार्यदिवसों और VSK App में दर्ज उपस्थिति के दिनों में अंतर या विसंगति पाए जाने पर उसका उचित कारण होना जरूरी है। बिना संतोषजनक कारण के वेतन गणना और डिजिटल उपस्थिति में अंतर को गंभीर लापरवाही माना जाएगा।

ऐसी गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन या वेतन भुगतान में मनमानी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस निर्देश के बाद सरकारी स्कूलों में कर्मचारियों की उपस्थिति और वेतन भुगतान की प्रक्रिया पर निगरानी बढ़ेगी। अब BEO और DDO को ई-बिल तैयार करने से पहले VSK ऐप में दर्ज डिजिटल हाजिरी का सत्यापन करना होगा।