रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल 10वीं और हायर सेकेंडरी 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं और प्रायोजना कार्यों का शेड्यूल घोषित कर दिया है।

माशिमं द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रदेश के सभी संबंधित विद्यालयों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं और प्रोजेक्ट वर्क 1 जनवरी 2027 से 20 जनवरी 2027 के बीच आयोजित किया जाएगा।

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
सभी विद्यालयों को 1 जनवरी से 20 जनवरी 2027 के बीच अपने यहां निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं संपन्न करानी होंगी। छात्र अपनी प्रायोगिक परीक्षाओं और प्रोजेक्ट से जुड़ी विस्तृत जानकारी और समय-सारणी के लिए अपने संबंधित स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विद्यार्थियों को दी सलाह

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि, वे अंतिम समय की हड़बड़ी से बचने के लिए अपनी प्रायोगिक परीक्षा और प्रोजेक्ट कार्यों की तैयारी समय रहते पूरी रखें। बोर्ड ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि, वे तय तिथियों का ध्यान रखें और अपने स्कूल के संपर्क में रहें।