Ed raid।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर सोमवार को ईडी ने छापेमार कार्रवाई की. इस मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि “कोयला घोटाला, शराब घोटाला, महादेव एप्प घोटाला, सीजी पीएससी घोटाला कांग्रेस सरकार में हुआ.

इन घोटालों के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे. ED के पास कुछ साक्ष्य सबूत है, तभी तो वो कार्रवाई करने गई है.“

ये खबर भी पढ़ें…
सनसनी वारदात : लिव-इन पार्टनर की हत्या कर घर के सेप्टिक टैंक में छिपाया शव,आरोपी की तलाश जारी
सनसनी वारदात : लिव-इन पार्टनर की हत्या कर घर के सेप्टिक टैंक में छिपाया शव,आरोपी की तलाश जारी
कोरबा जिले में एक युवक पर अपनी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर शव को घर की बाड़ी में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डिप्टी सीएम साव ने कहा कि “ईडी किन विषयों के जांच कर रही है? कोयला घोटाला, शराब घोटाला, महादेव ऐप घोटाला, सीजी पीएससी घोटाला जो कांग्रेस सरकार में हुए. ये घोटाले हुए कब? जब भूपेश बघेल मुख्यमंत्री थे, जिस विषय की जांच ED कर रही है.”

उन्होंने कहा कि “यह जांच आज से शुरू नहीं हुई है. ED की जांच लंबे समय से चल रही है. जांच में जो ED को तथ्य मिलते हैं, उसके अनुसार वो आगे कार्रवाई करती है. जिनके-जिनके खिलाफ कोई तथ्य या सबूत आधार मिलते हैं, उसके खिलाफ कार्रवाई होती है.

ये खबर भी पढ़ें…
CG शिक्षक भर्तीः DPI ने जारी किया विज्ञापन, जानिए कितनी-कितनी हैं रिक्तियां
CG शिक्षक भर्तीः DPI ने जारी किया विज्ञापन, जानिए कितनी-कितनी हैं रिक्तियां
CG Teacher recruitment: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने 854 पदोें पर भर्ती निकाली हैं। इस बाबत लोक शिक्षण संचालनालय ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच करने के लिए ED भूपेश बघेल के घर गयी है. इसलिए इसे राजनीतिक आधार बनाकर बोलना विधानसभा में प्रश्न उठाने पर कार्रवाई बोलना उचित नहीं है.“

डिप्टी सीएम साव ने आगे कहा- “देखिए कैसे गुमराह किया जाता है, सवेरे उनका कार्यालय कहता है कि पंजाब के प्रभारी बने हैं, इसलिए कार्रवाई हो रही है. जबकि भूपेश बघेल कह रहे हैं कि सवाल उठाने पर कार्रवाई हो रही है. ED भेजे जा रहे हैं, तो इस तरह अलग-अलग बहाने मत करें, जनता को गुमराह न करें.”

ये खबर भी पढ़ें…
पुलिस ट्रांसफरः टीआई, एसआई, एएसआई समेत 38 पुलिसकर्मियों के तबादले
पुलिस ट्रांसफरः टीआई, एसआई, एएसआई समेत 38 पुलिसकर्मियों के तबादले
CG Police Transfers: एसपी ने जिले में पदस्थ पुलिसकर्मियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की हैं। सूची में 38 पुलिसकर्मियों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि “जांच में क्या मिला क्या नहीं मिला, ये तो ED बताएगी. जब कुछ नहीं मिला, तो डर क्यों रहे हैं?

हाय तौबा क्यों मचा रहे हैं? कि विधानसभा में प्रश्न पूछा तो ED आ गई. ED को कोई तथ्य मिला, तभी हो जांच करने गई है. जब आप इस मामले में संलिप्त नहीं हो, तो निष्पक्ष जांच होने दो. जो सवाल पूछ रही है, उसका उत्तर दो. इसमें डरने घबराने वाली बात नहीं है.”