DEO Office Fire।रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में भीषण आग लग गई, जिसने शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड रूम को अपनी चपेट में ले लिया।

DEO Office Fire।आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचतीं, स्टोर रूम में रखीं सैकड़ों फाइलें और अहम दस्तावेज जलकर खाक हो गए। घटना के बाद पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर/शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात जब कार्यालय बंद था, तभी अचानक बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से से धुआं निकलता देखा गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। आग मुख्य रूप से उस स्टोर रूम में लगी थी जहाँ जिले के स्कूलों, शिक्षकों की नियुक्तियों और अन्य प्रशासनिक कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण रिकॉर्ड रखे हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक शिक्षिका के तबादला आदेश पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उसके क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक शिक्षा विभाग के कामकाज से जुड़ी कई अहम फाइलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी थीं।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी थी ताकि शॉर्ट सर्किट से आग और न फैले। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर मोर्चा संभाला।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच  अंतर क्यों है..?
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच अंतर क्यों है..?
रायपुर (मनीष जायसवाल) ।5 सितंबर आते ही शिक्षक अचानक बहुत खास हो जाता है। शिक्षक दिवस पर उसके सम्मान में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रारंभिक जांच में आग लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि पुरानी वायरिंग में शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ होगा। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि आग को बुझा लिया गया है, लेकिन स्टोर रूम में रखे कागजों की अधिकता के कारण रुक-रुक कर धुआं निकलता रहा।

डीईओ कार्यालय में लगी इस आग ने शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्टोर रूम में रखे गए कई रिकॉर्ड डिजिटल नहीं थे, ऐसे में पुरानी फाइलों के जलने से शिक्षकों की सर्विस बुक, पुरानी नियुक्तियों के आंकड़े और शिकायतों से संबंधित दस्तावेजों की भरपाई करना विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

पुलिस और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी अब आग से हुए कुल नुकसान का आकलन कर रहे हैं।