LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

जीवनदीप की बैठक में बोले कमिश्नर…गर्मी और मनोरंजन का करें उपाय..सुविधा बढ़ाने का दिया आदेश..लगाया खर्च पर मुहर

11 माह में 32 हजार ओपीडी और 1200 भर्ती मरीजों का उपचार

बिलासपुर—संभागायुक्त महादेव कावरे की अध्यक्षता में राज्य मानसिक चिकित्सालय, सेन्दरी के जीवनदीप समिति की बैठक हुई। महादेव कांवरे ने अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं को लेकर जरूरी निर्देश और आदेश दिये। आय-व्यय का हिसाब लिया। विभिन्न कार्यों के लिए करीब साढ़े 10 लाख से अधिक राशि पर मुहर लगाया। बैठक में अपर कलेक्टर आरए कुरूवंशी समेत समिति के सदस्यों ने संभागायुक्त के सवालों का जवाब भी दिया। 
      बैठक में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संभागायुक्त महादेव कांवरे ने कहा कि गरमी शुरू हो चुकी है। मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में दो डक्टिंग कूलर की जरूरत है। इसके अलावा मरीजों के मनोरंजन को ध्यान में रखकर दो एलईडी की सुविधा जरूरी है।  200 बिस्तर अस्पताल के अनुरूप कीचन का विस्तार को हरी झण्डी दिखाया।
 बैठक में कांवरे ने ऑटोमेटिक जनरेटर सिस्टम, अस्पताल की कबाड़ सामग्री स्टोर करने शेड निर्माण, महिला योग शिक्षक रखने की बात कही। इसके अलावा चिकित्सालय में ट्रामा सेन्टर निर्माण को हरी झण्डी दिखाया। दो वॉटर कूलर समेत दवा खरीदने के लिए साढ़े 3 लाख रूपए  का एलान किया।
बैठक में आय-व्यय की जानकारी देने के साथ ही बैठक में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि 1 अप्रैल 2024 से 10 मार्च 2025 तक की अवधि में 1.97 करोड़ की आवक हुई है। इस अवधि में 1 करोड़ 8 लाख खर्च हुआ है।  88 लाख की राशि खाते में जमा है। अस्पताल में पिछले  11 माह में 31 हजार से अधिक मानसिक रोगियों का ओपीडी में इलाज हुआ है। इसके अलावा 1200 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button