कोरिया/जिले में दसवीं बोर्ड परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने आज विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने हायर सेकेंडरी स्कूल सलका, सारा, बिशुनपुर और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल महलपारा पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विद्यार्थियों का फूलों से स्वागत
सोनहत स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं का गुलाब फूल और बुके देकर स्वागत किया गया। साथ ही, उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए चॉकलेट वितरित किए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
BSc Computer Science या BCA…12वीं के बाद कौन सा कोर्स चुनें?
BSc Computer Science या BCA…12वीं के बाद कौन सा कोर्स चुनें?
12वीं के बाद IT सेक्टर में करियर बनाने वालों के लिए BSc कंप्यूटर साइंस और BCA लोकप्रिय विकल्प हैं. जानें...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला शिक्षा अधिकारी  जितेंद्र गुप्ता ने जानकारी दी कि जिले में बोर्ड परीक्षा को सावधानीपूर्वक और पारदर्शिता के साथ आयोजित किया जा रहा है। सभी केंद्राध्यक्षों को नकल रोकने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं उड़नदस्ता टीम लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर रही है ताकि परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो।

कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने छात्रों से संवाद किया और उन्हें धैर्य व आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए मेहनत जरूरी है, इसलिए तनावमुक्त रहकर परीक्षा दें और अपने लक्ष्य को हासिल करें।

ये खबर भी पढ़ें…
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
CG Teacher Arrested: छत्तीसगढ़ में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण संदेश दिया है।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों से कहा कि परीक्षा के दौरान शांत मन से पढ़ाई करें, समय पर भोजन करें, भरपूर नींद लें और किसी भी प्रकार का तनाव न लें। उन्होंने मोबाइल और टीवी से दूरी बनाकर योग, व्यायाम और ध्यान को अपनाने की सलाह दी, जिससे मानसिक एकाग्रता बनी रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभिभावकों से विशेष अपील
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों पर अधिक अंक लाने का दबाव न डालें, बल्कि उनका मनोबल बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा सिर्फ एक पड़ाव है, जीवन नहीं। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उन्हें पौष्टिक भोजन दें और शांत वातावरण में पढ़ाई करने का अवसर प्रदान करें।