बिलासपुर/ कलेक्टर बिलासपुर ने दो निजी चॉइस सेंटर संचालकों को जारी आईडी बंद करा दी है। निजी चॉइस सेंटर की नायब तहसीलदार सीपत द्वारा की गई शिकायत जांच में सही पाए जाने पर उनकी आईडी वापस ले ली गई है। इससे वे शासकीय कामकाज करने के लिए अपात्र हो गए हैं।

चिप्स कार्यालय के ईडीएम ने बताया कि कार्यवाही के पूर्व दोनों संचालकों को अपना पक्ष रखने हेतु नोटिस प्रेषित किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
जब घर में आए नन्हे कान्हा… आरव के कृष्ण रूप ने जन्माष्टमी को बना दिया यादगार
जब घर में आए नन्हे कान्हा… आरव के कृष्ण रूप ने जन्माष्टमी को बना दिया यादगार
बिलासपुर...जन्माष्टमी का पर्व जब घर के नन्हे बच्चे के रूप में स्वयं कान्हा बनकर आ जाएं, तो उत्सव की खुशी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार सीपत द्वारा कार्यालय जिला कलेक्टर बिलासपुर को तखतपुर ब्लॉक के ग्राम अमसेना में संचालित सीएससी केन्द्र संचालक अरविन्द कुमार पटेल और ग्राम पंचायत मस्तूरी में संचा‍लि‍त निजी चॉइस सेंटर के संचालक अरूण कुमार गोयल के विरूद्ध शिकायत मिली थी, जिसमें ईडीएम द्वारा जांच की गई ।

जांच के दौरान पाया गया कि संचालक अरविन्द कुमार पटेल द्वारा निजी चॉइस सेंटर की आईडी होते हुए भी फर्जी तरीके से मितान आईडी द्वारा आवेदक का आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र हेतु सीपत तहसील में आवेदन किया गया और अनुमोदन हेतु शासकीय अधिकारी को प्रभावित करने का प्रयास किया गया, जो पूरी तरह से अनुचित व्यवहार है।

ये खबर भी पढ़ें…
पहले रास्ता रोका, फिर चाकू दिखाया और आईफोन लूटकर भागे; एक आरोपी गिरफ्तार
पहले रास्ता रोका, फिर चाकू दिखाया और आईफोन लूटकर भागे; एक आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... रेलवे अंडरब्रिज के नीचे तीन युवकों को चाकू दिखाकर आईफोन लूटने और विरोध करने पर उन पर हमला करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं निजी चॉइस सेंटर संचालक अरूण कुमार गोयल द्वारा आय प्रमाण पत्र हेतु त्रुटि पूर्ण आवेदन करते हुए, त्रुटि बताए जाने पर भी बिना सुधार के बार बार पुनः आवेदन किया गया ।

दोनों संचालकों के विरूद्ध तथ्यों को छुपाने, त्रुटिपूर्ण आवेदन करने जैसे आरोप सही पाए गए है । ऐसे में कलेक्टंर बिलासपुर द्वारा जांच उपरान्त दोनों संचालकों की आईडी बंद करने की कार्रवाई की गई है । वे अब शासकीय कार्य संपादन के लिए अपात्र हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
पहले साजिश रची, फिर पिस्टल जुटाई और लूटे गहने बेच दिए; छह आरोपी गिरफ्तार
पहले साजिश रची, फिर पिस्टल जुटाई और लूटे गहने बेच दिए; छह आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...रेलवे कर्मचारी से कलेक्शन की रकम लूटने और महिला के घर में घुसकर हथियार के बल पर सोने के जेवर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पटेल/