रायपुर। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगमों में महापौर निधि, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष निधि तथा तीनों तरह के निकायों में पार्षद निधि के रूप में 103 करोड़ रुपए जारी किए हैं।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने नगरीय निकायों को ये राशि जारी कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG कोल लेवी स्कैम: सूर्यकांत तिवारी का मकान सील, IT ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
CG कोल लेवी स्कैम: सूर्यकांत तिवारी का मकान सील, IT ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
CG News: छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाले से जुड़ी संपत्तियों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेनामी संपत्ति प्रभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने नगरीय निकायों को इन निधियों का सदुपयोग करते हुए राज्य की शहरी आबादी तक यथाशीघ्र योजनाओं का समुचित लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इस राशि से निकायों में मूलभूत विकास के कार्य किए जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नगर निगमों में महापौर निधि तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष निधि की 50-50 प्रतिशत राशि की प्रथम किस्त के रूप में कुल 30 करोड़ 63 लाख 75 हजार रुपए जारी किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CG Bilaspur High Court News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC की भर्ती प्रक्रिया में 265 पदों के लिए 608 अभ्यर्थियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीनों तरह की नगरीय निकायों में पार्षद निधि के रूप में कुल 72 करोड़ 33 लाख 75 हजार रुपए भी जारी किए गए हैं।

विभाग द्वारा नगर निगमों में महापौर निधि के दस करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए, नगर पालिकाओं में अध्यक्ष निधि के दस करोड़ 50 लाख रुपए तथा नगर पंचायतों में अध्यक्ष निधि के दस करोड़ एक लाख 25 हजार रुपए जारी किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
बलरामपुर...वह बच्ची असम के एक मेले में ‘जलपरी’ बनी हुई थी। सामने तमाशा देखने वालों की भीड़ थी और पीछे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं पार्षद निधि के प्रथम किस्त (50 प्रतिशत) के रूप में नगर निगमों को 21 करोड़ 96 लाख रुपए, नगर पालिकाओं को 23 करोड़ 37 लाख 75 हजार रुपए एवं नगर पंचायतों को 27 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।