Chhattisgarh Weather Today।छत्तीसगढ़ में इन दिनों ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। उत्तर से लेकर मध्य छत्तीसगढ़ तक ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

Chhattisgarh Weather Today।हालात ऐसे हैं कि कई जिलों में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है और पहाड़ी इलाकों में ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
रायपुर में त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस का कड़ा रुख: नॉर्थ जोन में अवैध शराब तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा
रायपुर .आगामी त्योहारी सीजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश में अभी ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

अगले 24 घंटों के दौरान सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने की आशंका जताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
अंबिकापुर। शहर के रसूलपुर इलाके में 64 वर्षीय एलआईसी एजेंट बशीरुद्दीन की दिनदहाड़े हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके साथ ही मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि तीन दिन बाद प्रदेश के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।

न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे।Chhattisgarh Weather Today

प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। मैनपाट में पारा गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जहां सुबह के समय घास पर जमी ओस की बूंदें बर्फ की तरह नजर आ रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
कोटा। राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024 में चयनित 1644 अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। डाइट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, पेंड्रा में 7 डिग्री, दुर्ग में 9 डिग्री और राजधानी रायपुर में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Chhattisgarh Weather Today।पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि दुर्ग में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडी हवाओं (Chhattisgarh Cold wave)के साथ शीतलहर जैसे हालात बनते जा रहे हैं, जिससे सुबह और रात के समय लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं और साफ आसमान की वजह से रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।