CG News/Raipur: छत्तीसगढ़ में तेज़ गर्मी अब जानलेवा साबित होने लगी है। 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के तापमान में कॉलेज क्लास अटेंड करना एक छात्रा को भारी पड़ गया। परीक्षा संबंधी कक्षा में हिस्सा लेने पहुंची छात्रा की शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे तबीयत अचानक बिगड़ गई।

पहले उसे पास के तिवारी नर्सिंग होम में प्राथमिक इलाज के लिए ले जाया गया, जहां से हालात गंभीर होने पर मेकाहारा रेफर किया गया। फिलहाल छात्रा ICU में भर्ती है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
रायपुर/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और हुनर से आत्मनिर्भरता की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना के बाद छात्रों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला है। छात्रों का कहना है कि स्कूलों की तरह कॉलेजों को भी इस भीषण गर्मी में बंद किया जाना चाहिए। साथ ही सेमेस्टर परीक्षाओं को जून में आयोजित करने की मांग की गई है।

क्लासरूम में कूलर या पंखे की समुचित व्यवस्था न होने के कारण छात्रों को तपती गर्मी में बैठना पड़ रहा है। लोहे की बनी डेस्क और टेबल दिन में गर्म होकर बैठने लायक नहीं रहतीं, जिससे पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीडिया रिपोर्ट अनुसार कॉलेज के कुछ प्रोफेसरों ने भी हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि जब प्राचार्य एसी रूम में बैठ सकते हैं, तो छात्रों और शिक्षकों को बिना किसी राहत के क्लास लेने को क्यों मजबूर किया जा रहा है। कई जगह तो हालात ऐसे हैं कि शिक्षकों को खुद के खर्चे पर कूलर की व्यवस्था करनी पड़ रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
बिलासपुर।CG: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्ति के मुहाने पर खड़े सरकारी कर्मचारियों की पदस्थापना को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.