Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Results/कोण्डागांव। कोण्डागांव नगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 में से 20 वार्डों में जीत दर्ज की।

अध्यक्ष पद पर भाजपा के नरपति पटेल ने 4,528 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने 10,754 मत प्राप्त किए, जबकि कांग्रेस के नरेंद्र देवांगन को 6,226 और निर्दलीय नीलकंठ शार्दुल को 1,444 मत मिले। वार्ड स्तर पर भी भाजपा का वर्चस्व रहा, केवल एक निर्दलीय और एक कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिली। 

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने परिवीक्षा अवधि में कार्यरत सरकारी कर्मचारी के स्थानांतरण को लेकर अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोण्डागांव नगरपालिका चुनाव परिणाम

भाजपा की सती बघेल ने निर्दलीय सुनिला कोर्राम को 155 मतों से हराया, जबकि लक्ष्मी ध्रुव ने कांग्रेस की पूर्णिमा पोयाम को 432 मतों से पराजित किया। इसी तरह, माटा उर्फ सोनसिंग सोढ़ी ने कांग्रेस के कामदेव कोर्राम को 274 मतों से हराया। धनवा उर्फ संतोष कुमार ने कांग्रेस के राजेन्द्र देवांगन को 37 मतों से शिकस्त दी, वहीं रामेश्वरी पोयाम ने कांग्रेस की आरती कोर्राम को 228 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। 

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक के नशे से स्कूल में हंगामा, छात्राओं की शिकायत पर पहुंची प्रशासनिक टीम
शिक्षक के नशे से स्कूल में हंगामा, छात्राओं की शिकायत पर पहुंची प्रशासनिक टीम
बलौदा बाजार... पंडित चक्रपाणी स्कूल में गुरुवार को शिक्षक के शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और छात्राओं के साथ गाली-गलौज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाजपा के हर्षवीर सिंह ने कांग्रेस के मोहम्मद नियाज को 260 मतों से हराया, सुमन शुक्ला ने कांग्रेस की अंजू जोशी को 256 मतों से हराया, जबकि राधा उर्फ पदमिनी ने कांग्रेस की लेखनी प्रधान को 155 मतों से मात दी। वार्ड क्रमांक 9 में निर्दलीय प्रत्याशी मनीष श्रीवास्तव ने भाजपा के अमिताभ बोस को 102 मतों से हराकर जीत दर्ज की। भाजपा के असलम मोहम्मद ने कांग्रेस के सुनील रैकवार को 271 मतों से हराया, सुषमा खोब्रागडे ने कांग्रेस की गुनमति नायक को 243 मतों से हराकर जीत हासिल की। 

सहदेव साहू ने कांग्रेस के रविन्द्र दीवान को 164 मतों से हराया, सखाराम कोर्राम ने कांग्रेस के शंभूराम मरकाम को 460 मतों से हराया, सोनामणी पोयाम ने कांग्रेस की पंचबती नेताम को 247 मतों से हराकर जीत हासिल की। मुकरी उर्फ जसकेतु उसेण्डी ने कांग्रेस की मीना पटेल को 642 मतों से हराया, हरिश बघेल ने कांग्रेस के सुकलाल मंडावी को 322 मतों से मात दी। 

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान-आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण
सेवा संकल्प अभियान-आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण
राजनांदगांव। सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर जिले की धर्मनगरी डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण में आज आशीर्वाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संतोष पात्र ने कांग्रेस के तरुण गोलछा को 64 मतों से हराया, नानू उर्फ परितोष सेन ने कांग्रेस के सुमीत श्रीवास्तव को 97 मतों से हराया, ललित देवांगन ने निर्दलीय सुरेश पाटले को 216 मतों से हराकर जीत हासिल की। भाजपा के मजु पाठक ने कांग्रेस की पुष्पांजली दुबे को 82 मतों से हराया, उत्तम पटेल ने कांग्रेस के भूपेन्द्र ध्रुव को 103 मतों से हराया। वार्ड क्रमांक 21 में कांग्रेस प्रत्याशी हेमा देवांगन ने भाजपा की मेहतरीन निषाद को 69 मतों से हराया। 

नगर पंचायत फरसगांव

अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के प्रशांत पात्र ‘गोलू’ ने 2,095 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। कांग्रेस के उग्रेश चंद मरकाम को 1,910 मत मिले, जबकि नोटा में 46 मत पड़े। 

नगर पंचायत केशकाल

केशकाल में निर्दलीय प्रत्याशी बिहारी लाल शोरी ने 875 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 2,967 मत मिले, जबकि लाला उर्फ गोपाल बघेल को 2,092, पिताम्बर नाग को 1,127, रमेश कुमार नेताम को 235, अंजू बेलसरिया को 54 और नोटा को 63 मत प्राप्त हुए। 

भाजपा का दबदबा, केशकाल में निर्दलीय की जीत

कोण्डागांव नगरपालिका चुनाव में भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की, वहीं केशकाल में निर्दलीय प्रत्याशी की सफलता ने सबको चौंका दिया। फरसगांव में भी भाजपा का कब्जा रहा। इस चुनाव परिणाम ने जिले की राजनीति में नए समीकरण तय कर दिए हैं।