Chhattisgarh

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Results- बचेली में भाजपा, राजू जायसवाल बने अध्यक्ष

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Results/बचेली। बचेली में भाजपा की जीत हुई। भाजपा प्रत्याशी राजू जायसवाल पालिका के नये अध्यक्ष बने। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कंाग्रेस प्रत्याशी पूजा साव को 525 वोट के अंतर से हराया।

निर्वाचन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार राजू जायसवाल को 3760 वोट मिले हंै, जबकि पूजा साव को 3235 वोट। इसके अलावा 3 प्रत्याशी और मैदान में थे। जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार लक्ष्मण कुमार को 893 व सज्जन दीवान को 392, सीपीआई पार्टी के प्रत्याशी नरेन्द्र सोनी को 291 मत प्राप्त हुए। वहीं 147 मतदाताओं ने नोटा का बटन भी दबाया।

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Results/इस जीत के बाद भाजपा समर्थकों ने जश्न मनाया। वही राजू ने इस जीत पर जनता का अभार जताया।

नगर पाालिका के 18 वार्डों में 9 में कांग्रेसी पार्षद जीते तो वहीं भाजपा के कब्जे में 8 वार्ड आई। एक वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

वार्ड कं. 1 में निर्दलीय उम्मीदवार रघुनाथ मरकाम ने जीत दर्ज की। वार्ड 2 कंाग्रेस के सलीम रज़ा उस्मानी, वार्ड क्रं. 3 में भाजपा के हरीश शर्मा , वार्ड 4 भाजपा की झिलकी नाग, वार्ड 5 कंाग्रेस के विजय भोगामी, वार्ड 6 भाजपा दीपक सरकार, वार्ड 7 भाजपा विलासिनी नाग, वार्ड 8 में कंाग्रेस के संजीव साव, वार्ड 9 में कंाग्रेस के अप्पु कुंजाम, वार्ड 10 रीना डकुआ कंाग्रेस, वार्ड 11 कंाग्रेस के मनोज साहा, वार्ड 12 कंाग्रेस से बीना साहु, वार्ड 13 भाजपा के सतीश प्रेम चंदानी, वार्ड 14 कंा्रगेस से किरण जायसवाल, वार्ड 15 कंाग्रेस सुनील गाईन, वार्ड 16, 17 व 18 में भाजपा के क्रमश: धन सिंह नाग, श्यामलाल सेठिया, सावित्री आचार्य ने जीत दर्ज की

Back to top button