CG Election 2025- लखनपुर। लखनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी सावित्री दिनेश साहू ने कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी को पराजित कर 717 वोट से जीत दर्ज की है।

CG Election 2025-लखनपुर के 15 वार्डों में से 10 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है और सिर्फ पांच वार्डों में ही कांग्रेस के पार्षद निर्वाचित हुए।  निर्दलीय अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशी अनीशा गुप्ता, भूपेंद्र जायसवाल की जमानत जब्त हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने परिवीक्षा अवधि में कार्यरत सरकारी कर्मचारी के स्थानांतरण को लेकर अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 5692 मतदाताओं में से 4713 मतदाताओं ने मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी  सावित्री दिनेश साहू को 2633 मत, कांग्रेस प्रत्याशी सीखा रमेश जायसवाल को 1922 मत निर्दलीय प्रत्याशी अनिशा गुप्ता 107 वोट मिले।

 717 वोट से भाजपा प्रत्याशी सावित्री दिनेश साहू ने जीत हासिल की है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक के नशे से स्कूल में हंगामा, छात्राओं की शिकायत पर पहुंची प्रशासनिक टीम
शिक्षक के नशे से स्कूल में हंगामा, छात्राओं की शिकायत पर पहुंची प्रशासनिक टीम
बलौदा बाजार... पंडित चक्रपाणी स्कूल में गुरुवार को शिक्षक के शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और छात्राओं के साथ गाली-गलौज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लखनपुर नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 1 भाजपा उर्मिला विनेश खलखो, वार्ड क्रमांक 2 भाजपा दिनेश साहू ,वार्ड क्रमांक 3 भाजपा निशांत गुप्ता, वार्ड क्रमांक 4 भाजपा अमित बारी, वार्ड क्रमांक 5  कांग्रेस बबलू मझवार, वार्ड क्रमांक 6 भाजपा  समीउद्दीन खान वार्ड क्रमांक 7 भाजपा नेहा सन्नी बंसल ,वार्ड क्रमांक 8 भाजपा गायत्री सचिन अग्रवाल वार्ड क्रमांक 9 भाजपा पूनम राकेश साहू, वार्ड क्रमांक 10 कांग्रेश रमेश जायसवाल वार्ड क्रमांक 11 कांग्रेस ईश्वर राजवाड़े वार्ड क्रमांक 12 कांग्रेस लक्ष्मी सिंह ,वार्ड क्रमांक भाजपा 13 में शीनू देवी ,वार्ड क्रमांक 14 बघोलन वार्ड क्रमांक 15 में राजेश सोनवानी ने जीत दर्ज की है।

निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी अनीशा गुप्ता और वार्ड क्रमांक 3 में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी भूपेंद्र जायसवाल की जमानत जब्त हो गई है, वहीं 21 वोट नोटा को मिले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान-आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण
सेवा संकल्प अभियान-आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण
राजनांदगांव। सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर जिले की धर्मनगरी डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण में आज आशीर्वाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 इस बार भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में सेंधमारी करते हुए अल्पसंख्यकों का  वोटबैंक को अपने पक्ष में किया और लखनपुर नगर पंचायत चुनाव में भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की है