Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Results-जरही। सूरजपुर जिला के नगर पंचायत जरही में भाजपा ने फिर अपना परचम लहराया है।

भाजपा ने अध्यक्ष चुनाव 252 वोटों से जीत लिया है। भाजपा प्रत्याशी पुरन राजवाड़े ने कांग्रेस के प्रेम राजवाड़े और निर्दलीय अभय विश्वकर्मा को कड़ी टक्कर में हराकर जीत अपने नाम किया। जैसे ही स्ट्रांग रूम से भाजपा प्रत्याशी के जीतने की खबर आई, बाहर खड़े समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। जरही नगर पंचायत में जीत के बाद भाजपा ने शहर में विजयी जुलूस निकाला।

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने परिवीक्षा अवधि में कार्यरत सरकारी कर्मचारी के स्थानांतरण को लेकर अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुसज्जित वाहन में सवार होकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुरन राजवाड़े ने नगर पंचायत की सडक़ों पर निकले।

इस दौरान उनके साथ भाजपा से जीते पार्षद, भाजपा मंडल महामंत्री अशोक गुप्ता, विकेश जायसवाल, बिट्टू सिंह, सूरज, मुकेश गुप्ता, राकेश शुक्ला समेत अन्य नेता व पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने हाथ जोडक़र नगरवासियों जनता का आभार जताया।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक के नशे से स्कूल में हंगामा, छात्राओं की शिकायत पर पहुंची प्रशासनिक टीम
शिक्षक के नशे से स्कूल में हंगामा, छात्राओं की शिकायत पर पहुंची प्रशासनिक टीम
बलौदा बाजार... पंडित चक्रपाणी स्कूल में गुरुवार को शिक्षक के शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और छात्राओं के साथ गाली-गलौज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पार्षद भी रैली में हुए शामिल

विजय जुलूस में भाजपा के जीते हुए पार्षद भी शामिल हुए। वे अध्यक्ष के साथ कार में सवार होकर निकले और जनता का अभिवादन कर आभार जताया। नगर पंचायत जरही में सरकार बनाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान-आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण
सेवा संकल्प अभियान-आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण
राजनांदगांव। सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर जिले की धर्मनगरी डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण में आज आशीर्वाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूरजपुर जिला में भटगांव नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी परमेश्वरी राजवाड़े ने अपना कब्जा जमाया। बिश्रामपुर नगर पंचायत में भी भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई। नगर पंचायत प्रतापपुर में भी भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई, वहीं सूरजपुर नगर पालिका में थोड़े अंतराल में कांग्रेस प्रत्याशी ने बाजी मारी।