बिलासपुर… सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी स्थित खालसा ढाबा में हुए खूनी बवाल के मामले में सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तलवार से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई तलवार भी जब्त कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी  निवासी तरनतारण पंजाब, वर्तमान में खालसा ढाबा, संबलपुरी में रह रहा था। 5 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे रायगढ़ से लोहा लोड कर पंजाब जा रहे ट्रेलर चालक मख्खन सिंह खाना खाने के लिए खालसा ढाबा पहुंचा। वहां पहले से हरप्रीत सिंह का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
‘फार्म हाउस’ से ‘इंटरप्राइजेस’ तक करोड़ों का लेनदेन! 2.32 करोड़ की रकम ने खड़े किए बड़े सवाल
‘फार्म हाउस’ से ‘इंटरप्राइजेस’ तक करोड़ों का लेनदेन! 2.32 करोड़ की रकम ने खड़े किए बड़े सवाल
बिलासपुर/तखतपुर... साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए घुमाने वाले नेटवर्क की तलाश में बिलासपुर रेंज साइबर पुलिस के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर हमला

प्रार्थी, दरबारा सिंह और इशाक खान जब झगड़ा शांत कराने पहुंचे तो आरोपी भड़क गया। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और ढाबे से तलवार निकाल लाया। इसके बाद उसने तलवार के चपटे हिस्से से दरबारा सिंह और इशाक खान पर हमला कर दिया। हमले में दरबारा सिंह की पीठ और इशाक खान के सिर पर चोटें आईं।

ये खबर भी पढ़ें…
पाला बदला, पहचान नहीं! कांग्रेस के यूथ चुनाव में भाजपा नेत्री साहू की ‘वोट की फरियाद’, कथित ऑडियो वायरल; सियासत में हलचल
पाला बदला, पहचान नहीं! कांग्रेस के यूथ चुनाव में भाजपा नेत्री साहू की ‘वोट की फरियाद’, कथित ऑडियो वायरल; सियासत में हलचल
बिलासपुर...कांग्रेस में विधानसभा स्तर के यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। बिल्हा विधानसभा में अध्यक्ष...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी ने यहीं नहीं रुका, बल्कि प्रार्थी और इशाक खान के वाहन का शीशा भी तोड़ दिया तथा तलवार लहराकर जान से मारने की धमकी दी।

डायल-112 की मदद से आरोपी गिरफ्तार

ये खबर भी पढ़ें…
खपरगंज हिंसा में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी सुहैल खान गिरफ्तार, नागपुर से लौटते ही पुलिस ने दबोचा
खपरगंज हिंसा में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी सुहैल खान गिरफ्तार, नागपुर से लौटते ही पुलिस ने दबोचा
बिलासपुर...खपरगंज में हुए बवाल के बाद पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। हिंसक झड़प के मामले में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस सक्रिय हुई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डायल-112 के सहयोग से आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तलवार बरामद कर जब्त की गई।

आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धाराओं 296, 115(2), 351(3), 324(4) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।