CG Vyapam Exam Rules-छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने जल संसाधन विभाग के तहत अमीन पदों पर भर्ती के लिए तैयारी पूरी कर ली है।

CG Vyapam Exam Rules/आगामी 7 दिसंबर को होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इस बार परीक्षा में सुरक्षा और नकल रोकने के लिए बेहद सख्त नियम बनाए गए हैं। जिले के 77 केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 28,235 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे, लेकिन परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए उन्हें कड़े ड्रेस कोड और समय सीमा का पालन करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से 2.15 बजे तक निर्धारित किया गया है, लेकिन अभ्यर्थियों को केंद्र पर बहुत पहले पहुंचना होगा। व्यापम द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक, उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा ताकि उनकी फ्रिस्किंग और पहचान पत्र की जांच ठीक से हो सके।

CG Vyapam Exam Rules/सबसे अहम बात यह है कि परीक्षा शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले यानी सुबह 11.30 बजे मुख्य गेट हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रशासन ने सलाह दी है कि असुविधा से बचने के लिए उम्मीदवार एक दिन पहले ही अपने परीक्षा केंद्र की लोकेशन देख लें।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बार सबसे ज्यादा सख्ती ड्रेस कोड को लेकर है।

अभ्यर्थियों को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि वे केवल हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर ही आएं। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी और गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना पूरी तरह वर्जित होगा। चूंकि ठंड का मौसम है, इसलिए साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट वाले) पहनने की अनुमति दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षाकर्मी से जांच करानी होगी, हालांकि स्वेटर के लिए रंग और बांह की लंबाई का बंधन नहीं होगा। इसके अलावा पैरों में जूते-मोजे के बजाय केवल चप्पल (स्लीपर) पहनने की अनुमति दी गई है।

CG Vyapam Exam Rules/सुरक्षा मानकों को इतना कड़ा रखा गया है कि कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनने पर भी रोक है। इसके अलावा परीक्षा कक्ष में मोबाइल, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट और टोपी ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। परीक्षार्थी अपने साथ केवल काला या नीला बॉल प्वॉइंट पेन लेकर जा सकते हैं।

यदि कोई अभ्यर्थी धार्मिक या सांस्कृतिक कारणों से विशेष पोशाक पहनकर आता है, तो उसे परीक्षा केंद्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा ताकि अतिरिक्त सुरक्षा जांच की प्रक्रिया पूरी की जा सके। मंडल ने चेतावनी दी है कि अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।