cg news-कबीरधाम जिले के पाण्डातराई थाना क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर हुई खूनी झड़प के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने एक महीने से फरार चल रहे उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने मामूली विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपी ने युवक के चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए थे, जिसके बाद से वह लगातार पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटनाक्रम के मुताबिक यह पूरा मामला 15 अक्टूबर की रात का है। पीड़ित धर्मेंद्र चंद्रवंशी अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव के दुर्गा मंदिर के पीछे बैठा हुआ था।

इसी दौरान वहां आरोपी केशरी उर्फ सोनू चंद्रवंशी आ धमका। दोनों के बीच पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी सोनू ने आपा खो दिया। गाली-गलौज के बाद उसने अपने पास रखे धारदार हथियार से धर्मेंद्र पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में धर्मेंद्र के चेहरे, गर्दन, भुजा और पीठ पर गंभीर चोटें आईं और वह वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के तत्काल बाद परिजनों ने घायल धर्मेंद्र को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाण्डातराई पहुंचाया। वहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल कवर्धा रेफर कर दिया।

cg news/पीड़ित 15 से 18 अक्टूबर तक अस्पताल में भर्ती रहा और इलाज के बाद 19 अक्टूबर को उसने पाण्डातराई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 118(1) और 109 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सोनू फरार हो गया था। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थीं। आखिरकार मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सोनू ऊर्फ केशरी चंद्रवंशी को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

cg news/पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 18 नवंबर को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना अभी भी जारी है।