cg news/छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में मंगलवार को ग्राम रोजगार सहायकों का गुस्सा फूट पड़ा। अपनी लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे रोजगार सहायकों ने डीएनके मैदान में एकजुट होकर शक्ति प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ ग्राम रोजगार सहायक संघ के बैनर तले आयोजित इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में जिले भर से बड़ी संख्या में कर्मचारी पहुंचे और अपनी आवाज बुलंद की। शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ यह प्रदर्शन बाद में एक रैली में तब्दील हो गया, जहां रोजगार सहायकों ने शासन से अपने भविष्य को सुरक्षित करने की गुहार लगाई।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीएनके मैदान में धरने के बाद संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक रैली निकाली जो अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय पहुंची। वहां संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को अपनी तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। रोजगार सहायकों की सबसे प्रमुख मांग पंचायत सचिव भर्ती प्रक्रिया को लेकर है।

संघ का कहना है कि पंचायत सचिवों की सीधी भर्ती में ग्राम रोजगार सहायकों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने मांग रखी है कि उनके कार्य अनुभव को देखते हुए भर्ती में उन्हें कम से कम 30 प्रतिशत बोनस अंक प्रदान किए जाएं, ताकि उन्हें सेवा का उचित लाभ मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संघ के जिलाध्यक्ष ईश्वर दयाल ठाकुर ने इस मौके पर सरकार के रवैये पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि रोजगार सहायक वर्ष 2006 से लगातार जमीनी स्तर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

उनके पास पंचायत के कार्यों का लंबा और गहरा अनुभव है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में पंचायत सचिव भर्ती पर रोक लगी हुई है, ऐसे में अनुभवी रोजगार सहायकों को ही इस पद पर समायोजित किया जाना चाहिए। उनकी अन्य मांगों में ग्राम रोजगार सहायकों के लिए संविदा आदेश शीघ्र जारी करना और आगामी किसी भी सचिव भर्ती में उन्हें वरीयता देना शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि वे लंबे समय से अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। संघ ने शासन से आग्रह किया है कि उनके भविष्य की सुरक्षा और सेवाओं के नियमितीकरण से संबंधित मुद्दों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

cg news/रोजगार सहायकों का कहना है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे