Cg teacher।उत्तर बस्तर कांकेर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल रायपुर के द्वारा सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा (एलएसएटी-26) 11 अक्टूबर दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के लिए कांकेर शहर में 06 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें जिले के लगभग 1685 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
कलेक्टर कुन्दन कुमार द्वारा परीक्षा के सफल संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर टीकाराम देवांगन को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक शिक्षा  लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उक्त परीक्षा के लिए जिले में शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर, शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज भीरावाही अलबेलापारा कांकेर, शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल लट्टीपारा, स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मिडियम मॉडल कॉलेज कांकेर, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सिंगारभाट कांकेर और शासकीय नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।