Cg news।धमतरी। जनगणना कार्य में प्रधान पाठकों की ड्यूटी लगाए जाने और अक्षय तृतीया के दिन प्रशिक्षण आयोजित करने के विरोध में शालेय शिक्षक संघ ने नाराजगी जताई है।

संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर जनगणना कार्य में असहयोग आंदोलन किया जाएगा। जनगणना ड्यूटी व अक्षय तृतीया के दिन प्रशिक्षण स्थगित करने की मांग को लेकर शिक्षक संघ ने बुधवार को तहसील कार्यालय में ज्ञापन साैंपा।

ये खबर भी पढ़ें…
Guest teacher salary -अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
Guest teacher salary -अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
Guest teacher salary।रायपुर।राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षक संघ का कहना है कि शालाओं में पहले से ही पर्याप्त संख्या में अधीनस्थ शिक्षक पदस्थ हैं, इसके बावजूद संस्था प्रमुख और प्रधान पाठकों को जनगणना ड्यूटी में लगाया जाना उचित नहीं है।

इससे न केवल उनके पदीय दायित्व प्रभावित होंगे, बल्कि जनगणना कार्य की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है। इसके अलावा 20 अप्रैल को पड़ने वाली अक्षय तृतीया के दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम रखे जाने पर भी आपत्ति जताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG -युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री टंक राम वर्मा
CG -युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री टंक राम वर्मा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप और उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के मार्गदर्शन व निर्देशों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संघ के अनुसार इस दिन पारंपरिक रूप से तर्पण कार्यक्रम पूरे दिन आयोजित होते हैं, ऐसे में प्रशिक्षण आयोजित करना शिक्षकों के लिए असुविधाजनक है।

इन्हीं मांगों को लेकर जिला व तहसील जनगणना अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। शालेय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश पाण्डेय ने बताया कि यदि जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो संघ जनगणना कार्य में असहयोग आंदोलन शुरू करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन इकाइयॉं लीज़ पर देने की तैयारी, निवेशकों के लिए खुलेगा नया अवसर
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन इकाइयॉं लीज़ पर देने की तैयारी, निवेशकों के लिए खुलेगा नया अवसर
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की विभिन्न पर्यटन इकाइयों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के प्रतिनिधि मंडल में रोहित साहू, राजेश यादव, मुकेश यादव, दिलीप सन्हरा, प्रवीण साहू, रेखराम साहू, मनोज देवदास सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।