जनगणना 2027/सूरजपुर/   भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण – मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना – को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन तथा जिला जनगणना अधिकारी पुष्पेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सूरजपुर जिले के तहसील प्रतापपुर चार्ज एवं तहसील ओड़गी चार्ज में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 13 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ हो गया है।

फील्ड ट्रेनर ने दिया विस्तृत प्रशिक्षण:-
प्रशिक्षण के पहले दिन फील्ड ट्रेनर द्वारा उक्त चार्ज अन्तर्गत समस्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना प्रक्रिया की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जनगणना चार्ज लटोरी में शा.उ.मा.वि. भवन, लटोरी में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित फील्ड ट्रेनर्स एवं प्रगणकों से प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी प्राप्त की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG -युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री टंक राम वर्मा
CG -युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री टंक राम वर्मा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप और उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के मार्गदर्शन व निर्देशों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सॉफ्टवेयर हैण्डलिंग के दिए गए निर्देश:-
प्रशिक्षण में उपस्थित प्रगणकों को फील्ड ट्रेनिंग के साथ-साथ जनगणना सॉफ्टवेयर की हैण्ड होल्डिंग कराई गई। प्रशिक्षण सभा को उदाहरणों के माध्यम से अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाया गया तथा प्रश्नोत्तर सत्र के जरिए कठिन बिन्दुओं को चिन्हांकित कर उनका समाधान किया गया। गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिभागियों के लिए भोजन-जलपान की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन इकाइयॉं लीज़ पर देने की तैयारी, निवेशकों के लिए खुलेगा नया अवसर
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन इकाइयॉं लीज़ पर देने की तैयारी, निवेशकों के लिए खुलेगा नया अवसर
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की विभिन्न पर्यटन इकाइयों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.