Cg news।बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में काॅलेज जा रही छात्रा पर आरोपी ने एसिड अटैक कर दिया। हमले में छात्रा बुरी तहर घायल हो गई, जिसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं, इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार घटना बालोद थाना क्षेत्र की है। आज 22 वर्षीय छात्रा काॅलेज जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने छात्रा के चेहरे पर एसिड से हमला कर दिया। हमले के बाद छात्रा चीखने-चिल्लाने लगी। इधर आरोपी हमलावर एसिड हमले के बाद तांदुला बांध के जंगलों की तरफ भाग निकला।

मिली जानकारी मुताबिक राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी और छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रा के बेहतर उपचार को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया है।

वहीँ, इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आरोपी युवक कौन था और उसने हमला क्यों किया। इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

फिलहाल, पुलिस की टीम नाकेबंदी कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है। बालोद पुलिस ने दावा किया हैं कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।