बिलासपुर..एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली से पहले कांग्रेस ने बिलासपुर में संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। वोट बचाओ अभियान को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और संगठन की भूमिका पर चर्चा हुई।

इस सिलसिले में अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बिलासपुर प्रभारी नवकिशोर पटनायक का दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे 27 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक और मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठक होगी। मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

बिलासपुर के बाद पटनायक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कोरबा जाएंगे। इन जिलों में भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें होंगी। ऐसे में अगले कुछ दिन कांग्रेस के स्थानीय संगठन के लिए अहम रहेंगे। एक ओर दिल्ली की रैली में भागीदारी की तैयारी है, तो दूसरी ओर वोट बचाओ अभियान को लेकर स्थानीय स्तर पर आगे की गतिविधियां तय की जानी हैं।

शैलेश नितिन त्रिवेदी के साथ हुई बैठक में सिद्धांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, शैलेश पांडे, विजय पांडे, नरेंद्र बोलर, रामशरण यादव, राजेश पांडे, प्रमोद नायक, पंकज सिंह, स्वप्निल शुक्ला, आशीष गोयल, भारत कश्यप, महेश दुबे, समीर अहमद, साकेश मिश्रा, तज्जमुल हक, संतोष गर्ग, हितेश देवांगन, पिंकी बत्रा, शिल्पी तिवारी, सीमा पांडे, गौरव ऐरी, सुभाष ठाकुर और प्रीति पाटनवार सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।